{"_id":"64dd113a151e5589ca04e4d2","slug":"the-person-who-went-to-the-farm-died-by-drowning-in-the-pond-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-3053-2023-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: खेत गए व्यक्ति की तालाब में डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: खेत गए व्यक्ति की तालाब में डूबकर मौत
विज्ञापन
राकेश। फाइल फोटो
कठेला थाना क्षेत्र के पठान डिहवा गांव में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कठेला समय माता थाना के पठान डिहवा गांव के पास बुधवार सुबह खेत की ओर गए युवक की पैर फिसलने से तालाब में डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र के पठान डिहवा गांव निवासी राकेश (45) पुत्र अशर्फी राज सुबह गांव के पास स्थित जनिया ताल की ओर गया था। इसी बीच उसका पैर फिसल जाने से वह तालाब में गिरकर डूब गया। करीब 11 बजे गांव के पास भैंस चरा रहे लोगों ने उसका शव तालाब में देखा तो इसकी सूचना राकेश के घरवालों को दी। घरवाले और गांव के अन्य ग्रामीण तुरंत तालाब किनारे पहुंचे। ग्रामीणों ने तालाब से शव को बाहर निकाला। शव देख मृतक की पत्नी और बच्चे फूट फूटकर रोने लगे। सूचना मिलने पर पहुंचे कठेला थाना प्रभारी संतोष कुमार यादव ने शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध मे एसओ संतोष कुमार यादव ने बताया कि सूचना मिली है शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
-- -
राकेश की मौत से परिवार हुआ बेसहारा
राकेश की मौत के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोगों ने बताया कि मृतक राकेश घर में कमाने वाला अकेला व्यक्ति था। वह मेहनत मजदूरी करता था। बताया कि मृतक राकेश के परिवार में पत्नी के अलावा चार बेटी ममता (23), वंदना (18), साधना (12), संजना (9) और एक बेटा अनूप (7) है। जिसमें बड़ी बेटी ममता की शादी हो चुकी है। अब इसके परिवार का गुजारा कैसे होगा। अब इनके भरण पोषण की समस्या खड़ी हो जाएगी। गांव वालों ने शासन प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है।
-- -
श्याम सुंदर तिवारी