{"_id":"57a8c1ff4f1c1b1762ee46f9","slug":"the-performance-hitting-a-lock-on-the-block-offices","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक कार्यालयों पर ताला जड़कर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक कार्यालयों पर ताला जड़कर किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 08 Aug 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
भाजपाइयों ने एसपी कार्यालय में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश प्रमुख संघ व क्षेत्र पंचायत संघ के संयुक्त आह्वान पर सोमवार को जिले के ब्लाक कार्यालयों पर ब्लाक प्रमुख व बीडीसी सदस्यों ने ताला लगा दिया। अधिकारों में कटौती पर बिफरे सदस्यों ने मांगों के समर्थन में नारे लगाए और उन पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। चेतावनी दी कि 18 अगस्त तक संघ की मांगें नहीं मानी जाती तो 19 से मंडल स्तर पर आंदोलन और 5 सितंबर को विधानसभा का घेराव किया जाएगा।
सदर ब्लाक कार्यालय पर प्रमुख शफीक अहमद के नेतृत्व में बीडीसी सदस्यों ने ताला लगा दिया। यहां हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों व प्रमुखों के अधिकार में कटौती की जा रही है। त्रिस्तरीय पंचायत में यह व्यवस्था दी गई है कि ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायतें अपनी-अपनी व्यवस्थाओं में गांव का विकास कार्य कराएंगी। क्षेत्र पंचायत प्रमुखों को पंचायतों में 32 विभागों के कार्यों व समीक्षा करने की व्यवस्था दी गई, लेकिन धीरे-धीरे अधिकारों में कटौती की जा रही है।
राज्य वित्त व चौदहवां वित्त आयोग में कटौती कर दी गई है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तालाबंदी व बैठक में श्याम नारायण मौर्य, क्षेत्र पंचायत के जिलाध्यक्ष अनवारुल खां, जयंत पांडेय, प्रदीप साहनी, पन्नेलाल यादव, तौलन, अंबिका याव, राकेश, सुमनलता, जावेद आलम, अब्दुल करीम, अकरम खां, हफीजुर्रहमान, फजलुरहमान, प्रहलाद प्रसाद आदि मौजूद रहे। उधर, बर्डपुर विकास खंड कार्यालय पर ब्लाक प्रमुख संजय पासवान के नेतृत्व में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने तालाबंदी करकर नारेबाजी की। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य राजकुमार चौधरी, धर्मेंद्र कुमार, भवानी शंकर शुक्ला और जुगलकिशोर आदि मौजूद रहे।