फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   'The people of the state will say thank you after defeating the BJP'

‘भाजपा को हराकर प्रदेश की जनता बोलेगी थैंक्यू’

Sun, 14 Nov 2021 10:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
'The people of the state will say thank you after defeating the BJP'
बांसी क्षेत्र के मरवटिया बाजार में सपा के जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करतीं सपा महिला सभा की रा? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
‘भाजपा को हराकर प्रदेश की जनता बोलेगी थैंक्यू’
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने कहा कि देश व प्रदेश की जनता की गाढ़ी कमाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना प्रचार कराने के लिए हर जगह थैंक्यू मोदी सरकार का स्लोगन लगाने में लगे हैं। महंगाई से पीड़ित जनता इसी प्रकार आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश से भाजपा को हराकर थैंक्यू बोल देगी।
वह रविवार को बांसी विधान सभा क्षेत्र के मरवटिया बाजार में सपा जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहीं थीं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में बांसी के विधायक व प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री की ओर से की गई लचर व्यवस्था से ऑक्सीजन का संकट उत्पन्न हुआ। कई लोगों की ऑक्सीजन के अभाव में मौत हो गई। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता की सरकार नहीं है, यह स्वयं सेवकों एवं पूंजीपतियों के विकास की पार्टी है। कहा कि योगी और मोदी सरकार अहंकार में डूबी है। इसी कारण वह किसानों, गरीबों, महिलाओं, छात्रों, नौजवानों के साथ समाज के हर वर्ग के लोगों को परेशान करने में गी है। जूही सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव ही प्रदेश में बेहतर मुख्यमंत्री साबित होंगे। इसी कारण हर जगह सपा के विजय रथ यात्रा में व्यापक पैमाने पर जन समर्थन मिल रहा है। जन संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला सभा की जिलाध्यक्ष अनीता द्विवेदी व संचालन अनूप त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान राज्यसभा के पूर्व सदस्य आलोक तिवारी, सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव, महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव चमन आरा राइनी, ब्लॉक प्रमुख नीलम यादव, मधु यादव, राम कुमार चिंकू यादव, कमरुजमा खां, मणेंद्र मिश्र मसाल, विजय चौधरी, शकील अहमद, दिलीप पाठक, धीरू यादव, केके त्रिपाठी, कलाम उद्दीन, शकील खान, शहजाद, ईश्वर दूबे, कृष्णकांत दूबे, विजय यादव, एसके मेंहदी, रामसेवक लोधी, गोविंद मौर्य, राजेश पासवान, विनोद यादव, सब्बू सलीम, सद्दाम, जवाहिर यादव, शाहजहां व राकेश दूबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed