फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The outline of sports school, assigned responsibility

स्कूली खेलों की बनी रूपरेखा, सौंपी जिम्मेदारी

Thu, 04 Aug 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Thu, 04 Aug 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
The outline of sports school, assigned responsibility
जय किसान इंटर काॅलेज सनई में हुई बैठक में मौजूद प्रधानाचार्य। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। कन्या विद्या धन व स्काउड गाइड खेल व शिक्षण व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने को लेकर गुरुवार को जय किसान इंटर कॉलेज सकतपुर सनई में जिला विद्यालय निरीक्षक सोमारू प्रधान की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान उन्होंने शिक्षण व्यवस्था को और बेहतर बनाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि विद्यालय में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। शिक्षण कार्य सही रूप से किया जाए। कहा कि अधिकतर विद्यालयों में देखा गया है कि शिक्षक अपने दायित्व का निर्वहन नहीं करते हैं, बल्कि बाहर बैठकर मौज उड़ाते हैं। ऐसे लोग अपने रवैए में बदलाव कर लें। लापरवाही करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। इस दौरान स्काउट गाइड के लिए विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन

इसमें शिवपति इंटर कॉलेज शोहरतगढ़ को सुब्रतो फुटबाल, हॉकी, तिलक इंटर कॉलेज बांसी को तीरंदाजी, सिंहेश्वरी इंटर कॉलेज को जूड़ो-कराटे, जय किसान इंटर कॉलेज को तैराकी, डाइविंग, वाटरपोल, माता प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज इटवा को कबड्डी, रतनसेन इंटर कॉलेज बांसी को टेबल टेनिस, बैडमिंटन, हैंडबाल, लान टेनिस की जिम्मेदारी सौंपी है। जवाहर लाल नेहरु इंटर कॉलेज नौगढ़ को कुश्ती, विकास इंटर कॉलेज खेसरहा को खो- खो जिमनास्टिक खेल को संयोजक बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल अगस्त, सितंबर व अक्टूबर माह में होगा। डीआईओएस ने कहा कि सभी प्रधानाचार्य कन्या विद्याधन पाने वाली मेधावी छात्राओं की सूची जल्द उपलब्ध कराएं। जिससे जल्द से जल्द धन को खाते में भेजा जा सके। इस दौरान प्रधानाचार्य जयकिसान इंटर कॉलेज अंगद, नरसिंह त्रिपाठी, डॉ. नलिनीकांत मणि त्रिपाठी सहित जिले के सभी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed