फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   "The organization will own right '

‘संगठन के दम पर मिलेगा हक’

Sun, 27 Dec 2015 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर Updated Sun, 27 Dec 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की बैठक रविवार को बीएसए कार्यालय परिसर में आयोजित हुई। इसमें सुप्रीम कोर्ट के फैसले की सराहना करते हुए शिक्षामित्रों के हक के लिए निरंतर संघर्ष करने की रूपरेखा बनाई गई।
विज्ञापन

 बैठक में बस्ती मंडल अध्यक्ष वीरेन्द्र शुक्ला ने कहा कि शिक्षामित्र किसी के बहकावे में न आएं। संगठन के संघर्ष से ही समस्याएं दूर होंगी। प्रांतीय उप महामंत्री ने कहा कि हाईकोर्ट के 12 सितंबर के आदेश को सुप्रीम कोर्ट ने स्थगित कर शिक्षामित्रों की पूर्व की स्थिति को बहाल कर    दिया है।
विज्ञापन

 शिक्षामित्रों की लड़ाई संगठन वर्ष 2001 से लड़ता आ रहा है। यह संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। सभी सदस्य 24, 25 व 26 फरवरी की सुनवाई में तन-मन-धन से लग जाएं। संगठन की हर हाल में जीत होगी।  बैठक में पहुंचे बीएसए ने शिक्षामित्रों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राधेरमण त्रिपाठी, मो. यूनुस, यशवंत सिंह, देवकी नंदन त्रिपाठी, सूर्यकुमार, सच्चिदानन्द सिंह, अमित सिंह, मनोज कुमार, सत्यभामा मिश्रा आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता इंद्रजीत  यादव व संचालन जयप्रकाश विश्वकर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed