{"_id":"6a189df9d7e1a7ebfd0205e2","slug":"the-onslaught-of-heat-census-workers-in-distress-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-158908-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: गर्मी का प्रहार... जनगणना कर्मी बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: गर्मी का प्रहार... जनगणना कर्मी बेहाल
विज्ञापन
लोटन। चिलचिलाती धूप व भीषण गर्मी में प्रगणकों के लिए प्रथम चरण की जनगणना जंग के बराबर हो गई है। ब्लॉक क्षेत्र में जनगणना कार्य ने रफ्तार तो जरूर पकड़ ली है लेकिन कार्य में लगे शिक्षकों के स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ता देखा जा रहा है।
जनगणना कर्मी घर-घर पहुंचकर परिवारों से जहां जानकारी जुटा रहे हैं, वहीं सुपरवाइजरों के उदासीनता से समस्या बनी हुई है। इधर अधूरी सूचनाएं उनके लिए चुनौती बढ़ा रही हैं। इससे जनगणना कर्मियों को बार-बार एक ही घर के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। वहीं गर्मी में जनगणना कर्मियों का हाल बेहाल है। इससे समय से जनगणना सम्पन्न होते नहीं दिख रहा है। जनगणना के तहत कर्मियों को प्रत्येक परिवार से 35 बिंदुओं पर जानकारी जुटानी है। इनमें परिवार के सदस्यों की संख्या, शिक्षा, रोजगार, जन्मतिथि, प्रवास, आय के स्रोत, आवासीय, सामाजिक व आर्थिक स्थिति समेत कई अहम जानकारियां शामिल हैं। जो देने से कतरा रहे हैं। जिससे समस्या उत्पन्न हो रही है। ग्राम पंचायत नेतवर में प्रगणक मो. लतीफ, ध्रुव प्रसाद, अमरेश कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि कई लोग जल्दी में होने का हवाला देकर जानकारी देने से बचते हैं। कुछ लोग आधार, मोबाइल नंबर और परिवार के अन्य सदस्यों के विवरण साझा करने से हिचक रहे हैं। इससे डाटा अधूरा रह जाता है।
ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लोग रोजी-रोटी के लिए बाहर रहते हैं। घर पर केवल महिलाएं या बुजुर्ग मिलते हैं, जिन्हें कई जरूरी जानकारियां नहीं होती। ऐसे में दोबारा जाना पड़ता है। कुछ लोग तो जनगणना को सरकारी जांच समझ लेते हैं और सही जानकारी देने से कतराते हैं। लोगों को पहले समझाना पड़ता है कि यह केवल सरकारी आंकड़े जुटाने की प्रक्रिया है। इस संबंध में एसडीएम नौगढ़ राहुल सिंह ने बताया गर्मी तो काफी है, जनगणना करने में कठिनाई जरूर है लेकिन कार्य सरकार का है तो करना ही पड़ेगा। लोगों से मेरा कहना है कि अपने स्वास्थ्य का ख्याल करते हुए कार्य करें।