फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The officer, a prison employee hours

एक घंटे कैद रहे अफसर-कर्मचारी

Mon, 19 Sep 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Mon, 19 Sep 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
The officer, a prison employee hours
विकास भवन का गेट बंद कर प्रर्दशन करतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। बीएलओ के ड्यूटी न करने पर चार कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई से महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ भड़क उठा है। गुस्साई कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने सोमवार को विकास भवन पर ताला जड़ दिया। जिला प्रशासन और सरकार विरोधी नारे लगाए। करीब एक घंटे तक तालाबंदी से विकास भवन में स्थित दो दर्जन विभागों के अधिकारी और कर्मचारी दफ्तर में ही कैद रहे। मौके पर पहुंचे सदर एसडीएम व सीओ ने कार्यकर्ताओं से वार्ता कर किसी प्रकार ताला खुलवाया। तालाबंदी व प्रदर्शन से विकास भवन परिसर में पूरे दिन गहमागहमी रही। साथ ही कामकाज बाधित रहा।
विज्ञापन

मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य के लिए रविवार को प्रत्येक बूथ पर बूथ दिवस मनाने का निर्देश था। बूथों पर बीएलओ को खुद मौजूद रहना था। बीएलओ के रूप में तैनात ज्यादातर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कलमबंद हड़ताल के चलते बूथों पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन

डीएम ने निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित चार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को यह खबर जैसे ही पहुंची, आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ लामबंद हो गया। कलेक्ट्रेट पर एकत्रित कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष प्रभावती देवी, किरन श्रीवास्तव आदि के नेतृत्व में विकास भवन पहुंच गईं और वहां प्रवेश के दोनों गेटों पर ताला जड़कर धरने पर बैठ गईं। कार्यकर्ताओं ने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। उनका कहना था कि दो सितंबर से हड़ताल चल रही है, लेकिन सरकार बेपरवाह बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ता अपनी इच्छा से नहीं, सरकार की मनमानी से हड़ताल पर हैं। ऐसे में प्रशासन की यह कार्रवाई निंदनीय है। अगर बीएलओ ड्यूटी के लिए शासन-प्रशासन गंभीर है तो पहले हमारी मांगें पूरी कराए। तालाबंदी की सूचना मिलते ही सदर पुलिस सहित भारी फोर्स विकास भवन पहुंच गई। एसडीएम योगानंद पांडेय, सीओ अकमल खां ने मौके पर आकर प्रदर्शनकारियों से वार्ता की तथा ताला खोलने का आग्रह किया। कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट कहा कि ताला तभी खुलेगा, जब कार्रवाई वापस होगी। एसडीएम ने उच्चाधिकारियों से वार्ता का आश्वासन देकर किसी प्रकार ताला खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed