फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The nomination by five men

पांच लोगों ने किया नामांकन

Fri, 03 Feb 2017 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Fri, 03 Feb 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
The nomination by five men
चुनाव प्रश‌िक्षण
सिद्धार्थनगर। विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन का श्रीगणेश शुक्रवार को हुआ। दूसरे दिन विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से पांच उम्मीदवारों ने नामांकन कराया। बांसी और डुमरियागंज से सपा उम्मीदवारों ने पर्चा भरा, जबकि शोहरतगढ़ से रालोद उम्मीदवार समेत कुल तीन ने नामांकन किया। इस दौरान 11 नए उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भी खरीदा।
विज्ञापन

शुक्रवार को नामांकन को लेकर सुबह से ही जिला मुख्यालय पर गहमागहमी बनी रही। बसपा और सपा के उम्मीदवारों के नामांकन की संभावना के चलते हर किसी की निगाह जमी हुई थी। दोपहर करीब 12 बजे से नामांकन का श्रीगणेश हुआ। सबसे पहले शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र से रालोद उम्मीदवार के रूप में रवींद्र प्रताप पप्पू चौधरी नामांकन करने पहुंचे। समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे रवींद्र प्रताप ने एक सेट में नामांकन पत्र जमा किया। उनके साथ नेपाल के कपिलवस्तु क्षेत्र संख्या-5 से सांसद अभिषेक प्रताप शाह भी मौजूद रहे। कुछ ही देर बाद बांसी से सपा के उम्मीदवार लालजी यादव नामांकन स्थल पहुंचे। समर्थकों के हुजूम के साथ पहुंचे लालजी यादव को सिर्फ चार प्रस्तावकों के साथ ही अंदर जाने की अनुमति मिल पाई। सपा जिलाध्यक्ष अजय चौधरी, बांसी नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मो. इंद्रीश पटवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जुमे की नमाज के बाद बसपा उम्मीदवारों के नामांकन करने की सूचना थी। समर्थक और अफसर उनका इंतजार करते रहे, लेकिन कोई भी बसपा प्रत्याशी नहीं पहुंचा। हालांकि उनके समर्थक जरूर इर्द-गिर्द घूमते दिखे। अपराह्न करीब दो बजे डुमरियागंज से सपा प्रत्याशी के रूप में रामकुमार चिनकू यादव नामांकन करने पहुंचे। हुजूम लेकर आए चिनकू को गेट के अंदर सिर्फ प्रस्तावकों के साथ ही जाने की अनुमति मिल पाई। उन्होंने 4 सेटों में अपना नामांकन पत्र जमा किया। इनके अलावा शोहरतगढ़ से आम जनता पार्टी से सत्येंद्र नाथ पांडेय व भारतीय जन बेरोजगार छात्र दल से विजय लक्ष्मी ने नामांकन पत्र जमा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed