{"_id":"69d00450eeea0d25df088d5f","slug":"the-murder-mystery-remains-unsolved-even-after-six-days-siddharthnagar-news-c-208-1-deo1009-178584-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: छह दिन बाद भी नहीं सुलझी हत्या की गुत्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: छह दिन बाद भी नहीं सुलझी हत्या की गुत्थी
विज्ञापन
देवरिया। सुरौली थाना क्षेत्र के भटजमुआंव गांव के पास पुलिया के समीप गेहूं के खेत में मिले युवक के नग्न शव के मामले में छह दिन बाद भी पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। मामले की जांच में जुटी पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटनाक्रम को जोड़ने का प्रयास कर रही है।
उन्नाव जिले के चाकबरेसर गांव निवासी रवि प्रकाश यादव का शव बीते रविवार सुबह भटजमुआंव गांव के पास सड़क किनारे खेत में मिला था। शव नग्न था और उसकी बाईं आंख गायब थी। इसके अलावा पूरे शरीर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए थे, जांच के दौरान पुलिस को शहर के विभिन्न स्थानों से मिले सीसीटीवी फुटेज में रवि प्रकाश यादव घटना से एक दिन पहले रात करीब 10 बजे तक अकेले घूमता हुआ दिखाई दे रहा है। फुटेज में वह सामान्य स्थिति में नजर आ रहा है, जिससे यह संकेत मिल रहा है कि उस समय तक उसके साथ कोई अनहोनी नहीं हुई थी।
पुलिस इन फुटेज के आधार पर उसके आखिरी मूवमेंट और संपर्क में आए लोगों की पहचान करने में जुटी है। बताया जा रहा है कि रवि प्रकाश यादव सोनू घाट स्थित एक केले के गोदाम पर रहकर मजदूरी करता था। 28 मार्च को वह घर जाने के लिए निकला था, लेकिन जब वह अपने गांव नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने ठेकेदार से संपर्क किया, जिसके बाद ठेकेदार और केला व्यवसाय से जुड़े लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस अब कॉल डिटेल, लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़ने की कोशिश कर रही है। हालांकि अब तक किसी संदिग्ध की पहचान नहीं हो सकी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।