{"_id":"5702a68a4f1c1b6e5ac81115","slug":"the-movement-will-continue-until-the-demands-are-met","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 04 Apr 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
सिंचाई विभाग के सामने अनशन पर बैठे कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश सिंचाई संघ के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने मांगों को लेकर सोमवार को ड्रेनेज खंड कार्यालय परिसर में धरना दिया। सिंचाई संघ के आंदोलन में अन्य संगठन के कर्मचारी समर्थन देने धरने स्थल पर पहुंचे।
नलकूप चालक संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण द्विवेदी ने कहा कि कई मांगों को लेकर कर्मचारियों द्वारा धरना दिया जा रहा है। जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अधिशासी अभियंता के कार्यालय में उपस्थित न रहने से उनसे वार्ता भी नहीं हो पा रही है।
इसको लेकर संघ के सदस्यों में काफी रोष है। हमारी मांगों को सुनने के लिए उन्हें वार्ता करनी होगी। राज्य कर्मचारी महासंघ के मंत्री श्रीपति मौर्या ने कहा कि अधिशासी अभियंता 17 सूत्रीय मांग पत्र का निस्तारण नहीं करते हैं तो जिले के सभी कर्मचारियों को साथ लेकर विभाग में तालाबंदी कर धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। धरने को जिला राजस्व अधिकारी संघ के अध्यक्ष नरेंद्र देव प्रसाद त्रिपाठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष काशी राम, मंत्री रवीष अली आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान राजेश कुमार श्रीवास्तव, नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, राजकुमार श्रीवास्तव, अवधेश प्रसाद पांडेय, शिवकुमार साहू, राम सहाय, कल्पनाथ, मोहम्मद सिददीक, जनार्दन प्रसाद ठकुराई, वीरेंद्र कुमार, अशोक कुमार श्रीवास्तव, लक्ष्मीराम, ज्ञान प्रकाश चौधरी आदि मौजूद रहे।