फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The MLA pacified the people who were quarreling

तकरार कर रहे लोगों को विधायक ने शांत कराया

Sun, 26 Jun 2022 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
The MLA pacified the people who were quarreling
तकरार कर रहे लोगों को विधायक ने शांत कराया
विज्ञापन

शोहरतगढ़। शोरहतगढ़ क्षेत्र के महला गांव में आपस में विवाद कर रहे लोगों को विधायक विनय वर्मा और थानाध्यक्ष जयप्रकाश दुबे ने समझाकर शांत कराया। करीब एक माह पहले इस गांव के सात लोगों की जोगिया कोतवाली क्षेत्र के कटया में हुए हादसे में मौत हो गई थी। उसी मामले में मृतकों के परिवार के कुछ सदस्य तकरार कर रहे थे।
वे आरोप लगा रहे थे कि जिनके घर में बेटे की शादी थी, वे बच्चों को बरात ले गए थे। विधायक ने ग्रामीणों से कहा कि बरात से लौट रहे वाहन से हादसा होने में किसी को दोष नहीं है। यह हादसा था। इसमें दोषारोपण करने और आपस में विवाद करने से कोई फायदा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि वे पीड़ित परिवारों की मदद करते रहेंगे।
विज्ञापन

एक माह बाद भी रामबरन को नहीं आया होश
कटया में एक माह पहले हुए हादसे में गंभीर रूप से घायल रामबरन को अब भी होश नहीं आया है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में उनका इलाज चल रहा है। रामबरन के परिवार में इकलौती सदस्य बेटी निशा को उम्मीद है कि उसके पिता को होश आएगा और वह घर आएंगे। निशा ने बताया कि प्रशासन ने दो बार में 30 हजार रुपये की आर्थिक मदद की है, जबकि पीएम मोदी के ट्वीट में मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख व घायलों को 50-50 हजार रुपये सहायता देने की घोषणा की गई थी। यह राशि अभी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed