फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The MLA met the Chief Minister and briefed him on development works.

Siddharthnagar News: मुख्यमंत्री से मिलकर विधायक ने दी विकास कार्याें की जानकारी

Wed, 15 Jul 2026 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 15 Jul 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
The MLA met the Chief Minister and briefed him on development works.
सिद्धार्थनगर। विधायक श्यामधनी राही ने मंगलवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार व योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित चर्चा की।
विज्ञापन

विधायक ने क्षेत्र की प्रमुख विकास परियोजनाओं, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य जनसुविधाओं को और बेहतर बनाने के संबंध में मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक को प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने और विकास कार्यों को गुणवत्ता व समयबद्ध तरीके से पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कराया जाएगा, जिससे लोगों को फायदा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed