फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The mind of the public are not listening to PM

जनता के मन की बात नहीं सुन रहे पीएम

Sat, 27 Aug 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sat, 27 Aug 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
The mind of the public are not listening to PM
जोगिया में लोगों के बीच पैदल जाते कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर/बांसी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने सपा, पूर्ववर्ती बसपा और भाजपा सरकारों पर जोरदार हमला बोला है। यूपी की बदहाली के लिए गैर कांग्रेसी सरकारों को जिम्मेदार बताते हुए जनता से समर्थन का आह्वान किया। रथयात्रा और रोड शो के माध्यम से कार्यकर्ताओं में जोश जगाते हुए उन्होंने कहा कि वह वोट मांगने नहीं, दिलों में जगह बनाने आए हैं। उन्हें जनता का प्यार चाहिए। यूपी की खुशहाली के लिए कांग्रेस को सत्ता में लाना जरूरी है।
विज्ञापन

27 साल यूपी बेहाल के संदेश के साथ रथयात्रा के साथ जिले में पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। जगह-जगह हुए स्वागत समारोहों के बाद सदर तहसील परिसर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार पर तंज कसे। कहा कि खुद को विकास पुरुष कहने वाले पीएम नरेन्द्र मोदी को विदेशों में घूमने से फुर्सत नहीं है। वह सबको मन की बात सुनाते हैं, लेकिन जनता के मन की बात सुनने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सत्ता से हटने के बाद से यूपी की हालत बदतर हो चुकी है। बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा व्यवस्था सब बदहाल है। जनता को ठगने वालों को सबक सिखाने का समय अब आ गया है। कार्यकर्ता अपना उत्साह बनाए रखें, विधानसभा चुनाव में यह काम आएगा। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी और आम जनता चैन की नींद सो सकेगी। साथ ही विकास को नए आयाम मिलेंगे। रथयात्रा में प्रदेश अध्यक्ष के साथ राज्य सभा सांसद प्रमोद तिवारी, पीएल पुनिया भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिडई के रास्ते जिले में प्रवेश कर रथयात्रा तिलौली, महोखवा, बांसी, जोगिया, ककरहीं, सनई होते हुए नौगढ़ पहुंची। इस दौरान कांग्रेस नेताओं का जगह-जगह फूल-मालाओं से स्वागत हुआ। जोगिया में रथ से उतरकर करीब 100 मीटर तक पैदल भी चले। जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनी और समाधान का आश्वासन दिया। यात्रा का स्वागत करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष ईश्वर चंद शुक्ला, पूर्व सांसद मो.मुकीम, जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद तिवारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed