फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The mercury crossed 42

Siddharthnagar News: पारा 42 पार...धूप झुलसा रही शरीर

Wed, 29 May 2024 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 29 May 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
The mercury crossed 42
पिछले कई दिनों से बिगड़े हालत, दिन रात गर्मी से सुकून नहीं
विज्ञापन


अस्पताल में पहुंच रहे बुखार, सिरदर्द, कब्ज के मरीज

मौसम विभाग का पूर्वानुमान जारी रहेगा गर्मी का कहर

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। तापमान में एक डिग्री अधिकतम और न्यूनतम में दो डिग्री पारा मंगलवार को जरूर लुढ़का है। लेकिन बाहर धूप शरीर को झुलसा रही थी तो घर के अंदर उमसभरी गर्मी बेचैन कर रही थी। पारा में गिरावट के बाद गर्मी से निजात मिलता नहीं दिख रहा है। धूप की वजह से घर से निकलने वाले गमछा बांधकर चलते हुए देखे गए। वहीं, माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ लगी रही। बुखार, सिरदर्द के अलावा कब्ज और उल्टी दस्त के मरीज अधिक पहुंच थे। चिकित्सक गर्मी मुख्य वजह बता रहे हैं और समय से दवा और हमेशा पानी पीने और धूप में बाहर नहीं निकलने सलाह दे रहे हैं। वहीं, मौसम वैज्ञानिक गर्मी और लू से अभी राहत नहीं मिलने की बात कह रहे हैं। उनका कहना है कि गर्मी अभी जारी रहेगी।

नौपता के अलर्ट के बाद से लू और गर्मी ने लोगों के जनजीवन का अस्त व्यस्त कर रखा है। तराई में तापमान ४५ डिग्री तक पहुंचकर इतिहास रच दिया। इसके बाद से 42 डिग्री के ऊपर पारा चल रहा है। सोमवार को अधिकतम 43.2 डिग्री दर्ज किया गया था। जबकि, न्यूनतम 33.8 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं, मंगलवार अधिकतम 42.2 और न्यूनतम 30.7 दर्ज किया गया। तापमान में गिरावट जरूर हुआ, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिली। घर के अंदर एसी और कूलर के बाद भी पसीना छूट रहा था। वहीं, बाहर कड़ी धूप शरीर को झुलसा रही थी। दोपहर में शहर मेें सन्नाटा जैसी स्थिति दिखी। वही लोग निकले थे, जिन्हें बहुत जरूरी था। धूप से बचने के लिए गमछा, छतरी और अन्य सहारे लेते हुए दिखे। जबकि बाजार में सन्नाटा छाया रहा। शाम चार बजे के बाद ही लोग घरों से निकलेे थे। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के ओपीडी में बच्चों से लेकर हर उम्र के बीमार पहुंच थे। चिकित्सक दवा के साथ ही धूप से बचने की सलाह दे रहे थे।
विज्ञापन


---

गर्मी से कब्ज और गैस की शिकायत

मेडिकल कॉलेज में बुखार, उल्टी दस्त की समस्या वाले मरीज थे ही। लेकिन बीपी लो और हाई होने के साथ ही कब्ज के मरीज पहुंच रहे हैं। वहीं बच्चों के वार्ड में हर बेड पर मरीज हैं। बुखार की शिकायत वाले अधिक हैं। डॉ. सीबी चौधरी ने बताया कि गैस और ब्लड प्रेशर कम और अधिक गर्मी की वजह से हो रहा है। बहुत जरूरी न हो तो कतई धूप में न निकलें। हमेशा पानी पीते रहें, शरीर में पानी कमी न होने दें। हल्का भोजन करें, प्रयास करें हरी सब्जी खाएं। क्योंकि मौसम में नरमी न आने तक यह समस्या बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

मौसम में अभी इसी प्रकार बना रहने की उम्मीद है। तापमान में उतार चढ़ाव रहेगा, लेकिन गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है।

-डॉ. अतुल कुमार सिंह, मौसम वैज्ञानिक, मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed