{"_id":"579797934f1c1b8e0121eb93","slug":"the-meeting-reviewed-the-progress-of-the-plan-to-be","type":"story","status":"publish","title_hn":"समीक्षा बैठक में योजना की प्रगति जानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समीक्षा बैठक में योजना की प्रगति जानी
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 26 Jul 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
निचलौल थाने में व्यापारियों व समाजसेवियों के साथ बैठक करते एसपी भारत सिंह यादव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर । मुख्यमंत्री प्राथमिक योजना की प्रगति को लेकर स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक मंगलवार को सीएमओ दफ्तर में आयोजित हुई। सात बिंदूओं पर संबंधित कर्मचारियों से प्रगति रिपोर्ट को देखा। प्रस्तावित रैली की सफलता को लेकर रणनीति बनाई गई।
सीएमओ डॉ. राजेंद्र कपूर ने कहा कि सीएम के प्राथमिकता में कई योजनाएं हैं। जेई व एईएस प्रभावित क्षेत्र में जागरूकता को लेकर मेला का आयोजन किया जाना है। बुधवार को लोहिया कला भवन में लगने वाले इस मेला में बीमारी को परिलक्षित करने संबंधी चित्रों को लगाया जाएगा। जनसंख्या पखवारा मेला का भी आयोजन होना है।
योजना को पात्रों तक पहुंचाने के लिए प्रचार-प्रसार की जरूरत है। जननी सुरक्षा के पात्रों को योजना का लाभ पहुंचे। इसके लिए समय-समय पर विभाग बैठक करती है। जननी शिशु स्वास्थ्य योजना में नवजातों की देखभाल व टीकाकरण के लक्ष्य को पूरा किया जाए।
विज्ञापन
समाजवादी योजना में स्वास्थ्य विभाग को सौंपे गए दायित्वों को पूरा करना प्राथमिकता में शुमार है। समाजवादी बीमा योजना में आ रहे पात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण समय सीमा के भीतर किया जाना है। विभाग में हो रहे निर्माण कार्यों को समय के अंदर पूरा कराना व गुणवत्ता की जांच करना जरूरी है। इस दौरान जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. एमएम सिंह, ब्लाक कमेटी प्रोसेस मैनेजर मान बहादुर समेत विभागीय कर्मचारी मौजूद थे।