फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The manager will file on the case

प्रबंधक पर दर्ज होगा केस

Fri, 24 Mar 2017 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Fri, 24 Mar 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
The manager will file on the case
अंबेडकर सभागार में बोर्ड परीक्षा की बैठक में डीएम ने दिए निर्देश। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। हाईस्कूल व इंटर की बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार देर रात्रि डीएम ने समस्त अधिकारियों और केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक ली। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के वीडियो कांफ्रेंसिंग में प्राप्त निर्देशों को ध्यान में रखकर हर हाल में नकलविहीन परीक्षा कराना सभी का दायित्व है। अगर इसमें कही लापरवाही मिली तो संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सचल दस्ते से बदसलूकी के मामले में एक विद्यालय संचालक के खिलाफ केस दर्ज करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

अंबेडकर सभागार में आयोजित बैठक में हुए जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने कहा कि जिन परीक्षा केंद्रों पर सीसी टीवी कैमरे नहीं लगे हैं, तत्काल लगवाकर डीआईओएस कार्यालय को सूचना भेजें। उन्होंने कहा कि मेरे माध्यम से मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। जोखना देवी इंटर कॉलेज मंझरिया में डायट के प्राचार्य निरीक्षण को पहुंचे तो उनके साथ अभद्रता की गई। सूचना मिलने पर तत्काल व्यवस्थापक को हटाकर दूसरे केंद्र व्यवस्थापक की नियुक्ति के अलावा विद्यालय के प्रबंधक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने की संस्तुति की गई है। इसी प्रकार बीएसए की टीम ने राधाकृष्ण इंटर कॉलेज तलपुरवा का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

यहां क्रमांक अनुसार बच्चे बैठे नहीं मिले, नकल सामग्री बाहर फेंकते हुए पाया गया। यहां केंद्र व्यवस्थापक को हटाते हुए परीक्षा निरस्त करने की संस्तुति की गई है। उन्होंने कहा कि नकलविहीन परीक्षा के लिए सभी को कटिबद्ध होना होगा। कही से किसी प्रकार की शिकायत मिली तो कार्रवाई होगी। बैठक में सीडीओ अनिल कुमार मिश्र, एडीएम बाबूराम, एसडीएम विनीत कुमार उपाध्याय, सीओ सदर मो.अकमल खान, डीआईओएस सोमारू प्रधान, प्राचार्य डायट रामकृपाल प्रसाद, बीएसए अरविंद कुमार पाठक, वरिष्ठ कोषाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed