{"_id":"5783d2f34f1c1b177a13da7f","slug":"the-makeup-of-the-soil-by-plants","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौधे लगाकर किया धरती का श्रृंगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौधे लगाकर किया धरती का श्रृंगार
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 11 Jul 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
मिश्रौलिया थाना में पौधरोपण करते एसओ और वन दरोगा।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। प्रदेश सरकार के आह्वान पर विश्व कीर्तिमान बनाने के लिए सोमवार को पौधरोपण की होड़ रही। ग्रीन यूपी-क्लीन यूपी मिशन के तहत पूरे जिले में 103 स्थानों पर लाखों पौधे रोपे गए। मंगलवार की सुबह 10 बजे तक 6 लाख 7739 पौधरोपण का लक्ष्य जिले को प्राप्त करना है। मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जहां प्रशासनिक अमला जी-जान से लगा रहा, वहीं राजनीतिक, सामाजिक व स्वयं सेवी संगठनों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
सुबह 10 बजे जिलाधिकारी नरेंद्र शंकर पांडेय ने शोहरतगढ़ मार्ग पर कपिया में पौधरोपण कर अभियान की शुरुआत की। उन्होंने जीवन में वृक्षों की महत्ता बताते हुए पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति से पौधे लगाने का आह्वान किया। इस मौके पर सीडीओ अखिलेश तिवारी सहित अन्य प्रशासनिक अफसरों ने भी पौधरोपण किया। अभियान के तहत जिले में नौगढ़ रेंज के अंतर्गत 172613, बांसी में 53125, खेसरहा में 93340, इटवा में 181650 व डुमरियागंज में 107011 पौधे लगाए जाएंगे।
उधर, कल्पनाथ सिंह कन्या इंटर कॉलेज लोटन बाजार के प्रांगण में पौधरोपण किया गया। प्रधानाचार्य नंद कुमार ने संबोधन में कहा कि आप सभी घर जाकर एक-एक पौधा जरूर लगाएं। अंत में बच्चों ने पौधरोपण व उसकी रक्षा का संकल्प लिया। पौधरोपण के समय शिक्षक संजय श्रीवास्तव, सत्यदेव मित्र, रजनी सिंह, ललिता श्रीवास्तव, माधुरी देवी, अजय कुमार, श्रीराम आदि मौजूद रहे। वहीं कोटिया बाजार क्षेत्र के पिपरा ईदगाह पर रविवार को क्षेत्रवासियों ने कुल 300 पौधे लगाए।
विज्ञापन
जोबकुंडा ग्राम प्रधान शब्बीर अली ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन दाता हैं। पौधे लगाने के साथ हमें इनकी देखभाल भी करनी चाहिए। पूर्व प्रधान गोवर्धन ने कहा कि वातावरण को शुद्ध रखने के लिए पौधे लगाना जरूरी है। इस दौरान मो.शमीम, जफर, दीपक त्रिपाठी, विकास यादव, रग्घू, खजांची, मनौव्वर अली, रोहित कुमार, उमर मोहम्मद आदि मौजूद रहे।
उसका बाजार। स्वच्छ और हरा-भरा प्रदेश बनाने के लिए सघन अभियान के तहत उसका बाजार रेलवे यार्ड में पौधरोपण हुआ। विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने पाकड़ का पौधा लगाकर अभियान का श्रीगणेश किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ते प्रदूषण से मानव जीवन पर खतरा बढ़ता जा रहा है। लोगों को शुद्ध वातावरण उपलब्ध कराने के मकसद ने मुख्यमंत्री ने यह खाका खींचा है। पौधरोपण से न सिर्फ वातावरण स्वच्छ होगा, बल्कि प्रदूषण पर भी अंकुश लगेगा। उन्होंने एक वृक्ष की तुलना दस पुत्रों से करते हुए अपने घर व आस-पास खाली भूमि पर पौधे लगाने को प्रेरित किया।
कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष अजय चौधरी, शिक्षक विधायक धु्रव कुमार त्रिपाठी, सदर विधायक विजय पासवान, डीएम नरेंद्र शंकर पांडेय, एसपी महेंद्र यादव, सीडीओ अखिलेश तिवारी, डीएफओ वेद प्रकाश जायसवाल, एसडीएम योगानंद पांडेय, तहसीलदार विमल शुक्ला, बीडीओ अमित मिश्रा, बीईओ व्यास देव, चेयरमैन हेमंत कुमार जायसवाल, राज्य महिला आयोग की सदस्य जुबैदा चौधरी, इंद्रासना त्रिपाठी, सोनू यादव आदि मौजूद रहे।
विश्व कीर्तिमान बनाने के लिए चल रहे सघन पौधरोपण अभियान की निगरानी के लिए अंतर्राष्ट्रीय ऑडिट कंपनी के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। कोलकाता से आए संस्था के प्रतिनिधि सिद्धांत सेठ ने जिले में चल रहे पौधरोपण कार्य के बारे में विस्तार से जानकारी ली।
अभियान के तहत बकैनिया में लगने वाले 8800 पौधों की ऑडिट विजय कुमार, गुरु प्रसाद, उटिया में 11 हजार पौधों की ऑडिट सिद्धार्थ कुमार, सतीश चंद्र यादव, रेलवे यार्ड में कमलेश त्रिपाठी व राजीव त्रिपाठी ने स्थानीय स्तर पर की।
परसा। पर्यावरण की सुरक्षा के लिए सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ग्रीन यूपी-क्लीन यूपी के तहत विकासखंड बढनी के डबलाठी नाले से सिसवा बुजुर्ग, सुरही नाला, सोतवा नाला होते हुए तौलिहवा तक पांच हजार पांच सौ पौधे लगाए गए। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि सरकार का लक्ष्य स्वस्थ पर्यावरण की सुरक्षा के लिए वृक्षारोपण के कार्य को आमजनमानस तक पहुंचाना है। इस कार्य में सभी लोगों के सहयोग की जरूरत है। इस अवसर पर तकनीकी सहायक तारकेश्वर मणि तिवारी, ब्रह्मानंद मिश्र, ग्राम विकास अधिकारी प्रह्लाद पांडेय, प्रधान चरिगवां जितेंद्र तिवारी, हरिनरायन यादव, पंचम, बेलास, प्रताप आदि मौजूद रहे।
बढ़नी। ग्रीन यूपी-क्लीन यूपी के अंतर्गत सोमवार को विकास खंड बढनी क्षेत्र के दर्जनों गांवों के 46 हेक्टेयर में 48225 पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में वन विभाग के अधिकारियों के अलावा प्रभारी बीडीओ मो. मुस्लिम खां, खंड शिक्षा अधिकारी जितेंद्र बहादुर चौधरी, अध्यापक जयप्रकाश सिंह, अशोक कुमार चौधरी, प्रणबीर सिंह, एडीओ पंचायत कलीमुजफ्फर, वीडीओ प्रहलाद पांडेय, राम सिंह, सुमन पटेल, जगजीवन राम, दिलीप पटेल, सुदामा प्रसाद, टीए मनरेगा विनोद पांडे, मडनी प्रधान जमील अहमद, मलगहिया प्रधान शाहिल खान, प्रधान अवध कला, गांधी आदर्श विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय कुमार वर्मा, अध्यापक गण प्रवीण श्रीवास्तव, अभिनव त्रिपाठी, वशिष्ठ मुनि मिश्रा, वन विभाग के सूर्यनाथ के अलावा मडनी प्राइमरी स्कूल, गांधी आदर्श विद्यालय के बच्चे आदि मौजूद रहे।