फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The lamp in Kanhaiya's house extinguished due to Vishnu's death

Siddharthnagar News: विष्णु की मौत से बुझा कन्हैया के घर का चिराग

Fri, 23 Aug 2024 04:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 23 Aug 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
The lamp in Kanhaiya's house extinguished due to Vishnu's death
भनवापुर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के सरोथर कठौतिया गांव निवासी कन्हैया ने सपने में भी नहीं सोचा था कि एक पल में उसकी दुनियां उजड़ जाएगी। पत्नी की असमय मौत के बाद चार बहनों में सबसे बड़े जिस बेटे के भविष्य को लेकर सपने संजोये थे, वह एक पल में हमेशा के लिए बुझ जाएगा। मौत के बाद से गांव में मातम छाया हुआ है। अर्थी उठी तो पूरा गांव रोड पड़ा।
विज्ञापन

डुमरियागंज थाना क्षेत्र के मन्नीजोत-भनवापुर मार्ग पर महनुआं खास गांव के पास बुधवार को त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के सरोथर कठौतिया गांव निवासी कक्षा नौ के छात्र विष्णु (18) की मौत हो गई थी। विष्णु गांव के ही अपने क्लासमेट पवन (19) के साथ घर से स्कूल के लिए अपनी बाइक से निकला था, सामने मन्नीजोत चौराहे के तरफ से सुबह करीब आठ बजे शराब के नशे में आ रहे गांव के ही कपियवा डीह निवासी लवकुश ने टक्कर मार दी, जिसमें विष्णु की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पीछे बैठा उसका दोस्त पवन गंभीर रूप से घायल हो गया। लवकुश को भी हल्की चोटे आई। दोनों घायलों को पुलिस व स्थानीय लोगों के मदद से सीएचसी सिरसिया ले गए जहां डाक्टरों ने लवकुश को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। वहीं पवन को जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

चार बहनों में सबसे बड़ा था विष्णु
डुमरियागंज थाना क्षेत्र के मन्नीजोत भनवापुर मार्ग पर बुधवार सुबह हुए सड़क दुर्घटना में मृतक विष्णु चार बहनों, सुहानी (15), सलोनी (11), सिवानी (7), रीतू (4) में सबसे बड़ा था। पिछले सितंबर 2023 में प्रसव के दौरान हुई मां की मौत के बाद बहन सुहानी ने विष्णु को मां की कमी का एहसास नहीं होने दिया। समय से भाई का खाना बनाना, टिफिन पैक कर स्कूल के लिए तैयार करना उसकी दिनचर्या बन गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



बहनों का करुण रुदन देख हर आंख हुईं नमत्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के सरोथर कठौतिया से बाइक दुर्घटना में मृतक विष्णु की अर्थी जब बृहस्पतिवार को पिता ने कन्हैया ने उठाया तो बहनों के साथ आशमां भी रोया। दुर्घटना के पोस्टमार्टम के बाद घर आए भाई के शव से लिपट कर बहनों का करुण रुदन देख कर हर कोई ईश्वर को कोश रहा है। रिमझिम बारिश के बीच अंतिम संस्कार के लिए जब विष्णु की अर्थी उठी तो लोगों ने कहा कन्हैया ने किसी का क्या बिगाड़ा था, मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था, किसी भी व्यक्ति का कोई काम उसके लायक होता तो कभी न नहीं करता था।एक साल पहले पत्नी सुशीला की मौत से अभी कन्हैया भूला नहीं था कि आज इकलौते कुल के चिराग को ईश्वर ने बुझा दिया।


अवैध शराब की बिक्री करने वाले पर कार्रवाई की मांग
डुमरियागंज थाना क्षेत्र के महनुआं खास गांव के पास बुधवार सुबह दो बाइकों के भिड़ंत में कक्षा नौ के छात्र की मौत हो गई थी। छात्रों के बाइक में सामने से टक्कर मारने वाला सरोथर कठौतिया कपियवा डीह निवासी लवकुश काफी शराब पी रखी थी। क्षेत्र पिंकू मिश्रा, जुबेर मलिक, अज्ञाराम, दयाराम, अमित ओझा आदि ने बताया कि जब शराब की दुकान के खोलने का समय सुबह 10 से रात 10 बजे तक है, तो मन्नीजोत चौराहा पर लवकुश को शराब किसने बेंची। इसे लवकुश से जानकारी लेकर दुकानदार के साथ ही लवकुश के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed