फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The inspection found absent teacher

निरीक्षण में शिक्षक गैरहाजिर मिले

Thu, 11 Aug 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Thu, 11 Aug 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
The inspection found absent teacher
बर्डपुर बीआरसी पर निरीक्षण करते बीएसए अरविंद कुमार पाठक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार पाठक ने गुरुवार को विकास खंड बर्डपुर व शोहरतगढ़ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई शिक्षक अनुपस्थित मिले। उन्हें स्पष्टीकरण नोटिस जारी करते हुए वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विकास खंड बर्डपुर के प्राथमिक विद्यालय बहादुरपुर का निरीक्षण किया, जहां सभी अध्यापक मौजूद मिले। प्राथमिक विद्यालय बसलतपुर में सहायक अध्यापिका सुधा 5 अगस्त से अनुपस्थित चल रही हैं। पूर्व माध्यमिक विद्यालय मोहनाजोत में अध्यापक सुनीता सिंह अनुपस्थित रही। प्राथमिक विद्यालय मोहनाजोत व बर्डपुर प्रथम में सब अध्यापक मौजूद रहे। बीएसए ने बीआरसी बर्डपुर का भी निरीक्षण किया। वहीं, विकासखंड शोहरतगढ़ के प्राथमिक विद्यालय रमवापुर तिवारी, कोईडीहा, गौनचौरा, चोडार, मदरहना उर्फ दत्तपुर, रमवापुर उत्तर, सीतारामपुर सहित दर्जनों विद्यालय का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

स्कूलों में प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक अनुपस्थित मिले। बीएसए ने बताया कि जिस विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनुपस्थित मिले हैं, उनका पूरे महीने का वेतन रोक दिया है और सहायक अध्यापकों के एक दिन का वेतन रोकने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed