फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The honorarium payments mobilize persuasive

मानदेय भुगतान को प्रेरक हुए लामबंद

Thu, 11 Aug 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Thu, 11 Aug 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
The honorarium payments mobilize persuasive
कलेक्ट्रेट परिसर में प्रेरकों के धरने को संबोधिम करते वक्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। साक्षर भारत मिशन प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन ने छह सूत्रीय मांगों को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया और बकाया मानदेय देने सहित अन्य मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। साथ ही समस्याओं के जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विकास चंद कौशिक ने कहा कि सरकार कार्य के बाद भी प्रेरकों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रेरकों का काम के बदले शोषण कर रही है। जिसे संगठन किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगा। कहा कि कर्मियों का 13 माह से मानदेय नहीं मिला है, जिससे प्रेरकों का परिवार भुखमरी के कगार पर है, बकाया मानदेय जल्द भुगतान किया जाए। मानदेय में वृद्धि करते हुए 7300 रुपये प्रतिमाह मानेदय किया जाए।
विज्ञापन

प्रशिक्षण हुए एक वर्ष बीत गया अभी तक प्रमाण पत्र नहीं मिला है। प्रेरकों से बीएलओ का कार्य लिया जा रहा है, उसका अतिरिक्त भत्ता दिया जाए। 999 गांवों में अभी तक 814 प्रेरकों की ही नियुक्ति की गई। शेष खाली पडे पदों पर जल्द नियुक्ति किया जाए। सारक्षता कर्मियों की नियुक्ति हुए पांच वर्ष बीत गया, अभी तक नियमित नहीं किया गया जल्द नियमित किया जाए। इसी के साथ समस्याओं को लेकर प्रधानमंत्री, मानव संसाधन मंत्री व मुख्यमंत्री को को पोस्टकार्ड भेजा। इस दौरान विजय नाथ पांडेय, श्रीराम पांडेय, अवधेश कुमार, सुधाकर चौबे, रमेश उपाध्याय, हरिशंकर, प्रियंका यादव, राजेश कुमार, रेखा त्रिपाठी, पूजा यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed