फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The holy festival of Khichdi will be celebrated on January 15

Siddharthnagar News: 15 जनवरी को मनाया जाएगा खिचड़ी का पावन त्योहार

Fri, 13 Jan 2023 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
The holy festival of Khichdi will be celebrated on January 15
15 जनवरी को मनाया जाएगा खिचड़ी का पावन त्योहार
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। इस बार मकर संक्रांति पर्व 15 जनवरी को मनाया जाएगा। लोग स्नान, दान, पुण्य के बाद खिचड़ी चढ़ाकर उसे ग्रहण करेंगे। जब भगवान सूर्य धनु से मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तब मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है।

अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार सामान्य तौर पर खिचड़ी का पर्व 14 जनवरी को मनाया जाता है, लेकिन यह मुहूर्त के खिचड़ी पर्व एक दिन बाद मनाया जाएगा। ज्योतिर्विदों के अनुसार, सूर्य कब धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं तो मकर संक्रांति होती है। इस साल 14 जनवरी को रात 2.56 बजे सूर्यदेव मकर राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी को पूर्ण मध्याह्न काल में मनाई जाएगी। ज्योतिषाचार्य आचार्य योगेश पांडेय के मुताबिक रात के प्रहर में स्नान और दान नहीं होता। इसके लिए उदया तिथि के अनुसार 15 जनवरी को ही खिचड़ी मनाई जाएगी। जब सूर्य उदय होंगे, उस समय मकर संक्रांति का स्नान और दान होगा। मकर संक्रांति पर्व के बाद मांगलिक कार्यक्रम शुरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed