{"_id":"67ae2eeebb5bf2dc580a700f","slug":"the-game-of-soil-mining-is-not-stopping-questions-on-the-claims-of-the-administration-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1002-132316-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नहीं थम रहा मिट्टी खनन का खेल, प्रशासन के दावों पर सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नहीं थम रहा मिट्टी खनन का खेल, प्रशासन के दावों पर सवाल
विज्ञापन
विकास खंड बढ़नी के ग्राम पंचायत कल्यान नगर उर्फ हृदयनगर में जेसीबी मशीन मिट्टी खोदकर ट्रैक्टर ट
बढ़नी विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत कल्यान नगर का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। प्रशासन के तमाम दावों के बाद भी तहसील क्षेत्र में अवैध रूप से हो रहा मिट्टी खनन थमने का नाम नहीं ले रहा है। खनन माफिया के हौसले इतने बुलंद हैं कि परमिट एक जमीन की होती है, और उसकी आड़ में कई जमीन पर खनन करते हैं। बृहस्पतिवार को विकास क्षेत्र बढ़नी के ग्राम पंचायत कल्यान नगर में जेसीबी से मिट्टी खनन होता दिखाई दिया।
मिट्टी ट्रैक्टर-ट्रॉली से बढ़नी नगर क्षेत्र से सटे अंत्येष्टि स्थल के पास गिराई जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि खनन के लिए अनुमति किसी अन्य स्थल की है, लेकिन खनन कहीं और किया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन की मिलीभगत से ही यह कार्य चल रहा है।
इस संबंध में तहसीलदार अजय कुमार ने बताया कि अवैध खनन व परमिट की जांच की जाएगी। ग्रामीणों के आरोप का भी जांच की जाएगी। मामले की पुष्टि होने पर खनन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।