Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The game of smuggling of woolen clothes will increase in winter.

Siddharthnagar News: जाड़े में बढ़ेगा ऊनी कपड़ों की तस्करी का खेल

Sat, 26 Oct 2024 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 26 Oct 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
The game of smuggling of woolen clothes will increase in winter.
बढ़नी कस्बे के पास से कपड़ों की तस्करी करते लोग।
सिद्धार्थनगर। ठंडक शुरु होने से पहले नेपाल में गर्म कपड़े का बाजार तेज हो गया है। इसके साथ ही ऊनी कपड़ों की तस्करी की तैयारी शुरू हो गई है। नेपाल में बैठे कई कारोबारी सीमावर्ती जीएसटी धारकों के नाम पर दिल्ली और कोलकाता से गर्म कपड़ों की खेप मंगाने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

भारतीय क्षेत्र में पांच से सात सौ रुपये में मिलने गर्म कपड़ों की कीमत नेपाल में 15 सौ से दो हजार रुपये तक होती है। इससे नेपाल से लेकर जीएसटी लगाने वाले बिचौलिया का धंधा करके मोटी रकम कमाएंगे। बार्डर इलाके पर छोटे दुकानदारों से सेटिंग करके नेपाल के बड़े व्यापारी कपड़ा मंगवाते हैं। वह दो लाख की जीएसटी बिल के आड़ में दस लाख का ऑर्डर लगाते हैं। इसके बाद उसको नेपाल बार्डर पार ले जाकर खपाया जाता है। 500 रुपये के गर्म कपड़े की कीमत बार्डर पार जाते ही तीन गुना हो जाती है।
विज्ञापन

बड़े शहरों से बड़े पैमाने पर बार्डर के व्यापारी कपड़े खरीदते ही उसे गोदाम में रखना शुरु कर देते हैं। इस खेल में नेपाल के बड़े व्यापारी से लेकर बार्डर क्षेत्र के छोटे व्यापारी व जीएसटी के आड़ में धंधा करने वाले तस्कर भी शामिल हैं। हालांकि ठंडक के मौसम में बार्डर पर तस्करी के कपड़ों को पकड़ा भी जाता है। लेकिन इससे तस्करी पर अंकुश नहीं लग पाता और छोटे व संपर्क मार्गों से तस्करी की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले से नेपाल में प्रवेश करने के लिए प्रमुख रूप से चार बार्डर हैं, जबकि एक बार्डर पर सड़क की व्यवस्था नहीं है। वहीं सभी बार्डरों पर पर्याप्त मात्रा में कपड़े की छोटी बड़ी दुकान मौजूद हैं। इन बाजारों में नेपाल और भारत दोनों देश के व्यापारी तथा ग्राहक आते-जाते रहते हैं। ऐसे में बार्डर पर ही कुछ ऐसे लोग भी हैं जो दुकान तो नहीं खोले हैं, लेकिन इस धंधे में शामिल होने के लिए जीएसटी बनवा लिए हैं। जो दिल्ली, गुजरात, कलकत्ता सहित अन्य बड़े शहरों से जीएसटी के आड़ में पूरे ठंडक गर्म कपड़ों की तस्करी करते रहते हैं।

पिछले वर्ष भी पकड़ी गई थी तस्करी : ठंडक के मौसम में कपड़े की तस्करी दोगुनी हो जाती है। ऐसे में कई बार कपड़े की खेप को पकड़ा भी जाता है। पिछले वर्ष ठंडक के महीने में 10 से अधिक बार कपड़े की तस्करी एसएसबी ने पकड़ी थी। इसके बावजूद भी कपड़ों की तस्करी बड़े पैमाने पर की जाती हैं। जबकि कई बार व्यापारी ठंडक शुरु होने से पहले ही कपड़े की खरीदारी करवाकर बार्डर पार करवा लेते है। इससे अधिक ठंडक के मौसम में तीन गुना से भी अधिक मुनाफा हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed