फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The friendship of Lord Krishna and Sudama is an example for the society.

Siddharthnagar News: भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता समाज के लिए उदाहरण

Thu, 25 Dec 2025 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
The friendship of Lord Krishna and Sudama is an example for the society.
भनवापुर क्षेत्र के चौखड़ा में श्रीमद्भागवत सुनाते प्रेम शरण शास्त्री। स्रोत विज्ञ​प्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भनवापुर। ब्लॉक क्षेत्र के चौखड़ा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में कथावाचक प्रेम शरण शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता का वर्णन किया। इसको सुनकर श्रद़्धालु मंत्रमुग्ध रह गए।
व्यास प्रेम शरण शास्त्री ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता औरों के लिए उदाहरण बताया। मित्रता कैसे निभाई जाए यह भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा से समझ सकते हैं। उन्होंने कहा कि सुदामा अपनी पत्नी के आग्रह पर अपने मित्र (सखा) श्रीकृष्ण से मिलने द्वारिका पहुंचे।
विज्ञापन

सुदामा द्वारिकाधीश के महल का पता पूछकर महल की ओर बढ़ने लगे। द्वार पर द्वारपालों ने सुदामा को भिक्षा मांगने वाला समझकर रोक दिया। उन्होंने कहा कि वह कृष्ण के मित्र हैं। इस पर द्वारपाल महल में गए और प्रभु से कहा कि कोई उनसे मिलने आया है। अपना नाम सुदामा बता रहा है। जैसे ही द्वारपाल के मुंह से उन्होंने सुदामा का नाम सुना प्रभु सुदामा सुदामा कहते हुए तेजी से द्वार की तरफ भागे, सामने सुदामा को देखकर उन्होंने उन्हें अपने सीने से लगा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुदामा ने भी कन्हैया-कन्हैया कहकर उन्हें गले लगाया और सुदामा को अपने महल में ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed