फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The first affidavit, then enter the Court case

पहले शपथ पत्र, फिर दर्ज करें कोर्ट के आदेश पर केस

Fri, 05 Aug 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Fri, 05 Aug 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
The first affidavit, then enter the Court case
क्राइम मीटिंग में उपस्थित विभिन्न थानों के प्रभारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। पुलिस कप्तान ने शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में हुए क्राइम मीटिंग में दरोगाओं को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बारे में बताया। जिले में ऑपरेशन मुक्तागंन को दोबारा ढर्रे पर लाने को कहा। जहरीली शराब के धंधे को जड़ से बंद करने का फरमान सुनाया। आबकारी विभाग के सहयोग से छापामारी करने को कहा। बिजली चोरी के मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने को कहा। शिथिलता बरतने पर थानेदार के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दिया।
विज्ञापन

एसपी महेंद्र यादव ने क्राइम मीटिंग में दरोगाओं को सुप्रीम कोर्ट के दिए गए नजीर को अमल में लाने को कहा। बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने प्रियंका श्रीवास्तव बनाम स्टेट में आदेश दिया है कि धारा 156 (3) के तहत मुकदमा दर्ज करने से पहले थानेदार वादी से शपथपत्र लेना आवश्यक कर दिया है। इसके बाद मामले की सत्यता की जांच न्यायिक मजिस्ट्रेट स्तर से की जाएगी। इसके बाद समीक्षा बैठक में बुलंदशहर व एटा जिले में हुए जहरीली शराब कांड की गूंज रही।
विज्ञापन

एसपी ने चेतावनी दिया कि शराब की मिलावट का धंधा बंद कराना है। पूर्ववती पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी के पहल पर कच्ची के खिलाफ चलाया गया आपरेशन मुक्तांगन को दोबारा पटरी पर लाने को कहा। आगे कहा कि अगर कहीं शराब के कारण कोई कांड होता है तो संबंधित थानेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बर्खास्तगी भी संभावित है। आबकारी विभाग के उपनिरीक्षक शिखर श्रीवास्तव से जिला आबकारी अधिकारी की गैर मौजूदगी का कारण पूछा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि अवैध शराब के धंधे के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाए। बिजली चोरी मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करे। एसपीओ एसके पाठक व डीजीसी फौजदारी से अभियोग से संबंधित जानकारी लिया। सीमा पर सुरक्षा को लेकर डिप्टी कमांडेट एसएसबी द्वितीय वाहिनी रमेश कुमार से विचार विमर्श किया। अपराध नियंत्रण के लिए थानेदारों को निर्देशित किया कि बीट सिपाहियों को क्षेत्र में गश्त करने को कहे।

रात को चोरियों की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए गश्त करना जरूरी है। हाईवे के थाने औचक चेकिंग करे। लंबित विवेचनाओं को जल्द से जल्द निस्तारित करे। चुनाव को देखते हुए अराजकतत्वों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें पाबंद करे। इस दौरान एएसपी मंशाराम गौतम, सीओ सदर अकमल खान, शोहरतगढ़ सुधीर कुमार सिंह, इटवा डीएन तिवारी, बांसी महिपाल पाठक, एसओ सदर शिवाकांत मिश्रा, मोहाना योगेंद्र सिंह यादव, उसका बाजार रामसिंहासन सिंह, लोटन अटल बिहारी ठाकुर, कपिलवस्तु एसके सरोज, बांसी शमशेर बहादुर सिंह, इटवा संजय पांडेय, पेशकार तौहीद आलम, पीआरओ विनय मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed