फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The fire that started from the stalk caused devastation... more than 45 houses burnt

Siddharthnagar News: डंठल से उठी आग ने मचाई तबाही... 45 से अधिक घर जले

Sat, 20 Apr 2024 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 20 Apr 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
The fire that started from the stalk caused devastation... more than 45 houses burnt

विज्ञापन



डुमरियागंज व त्रिलोकपुर क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में आग में करीब 70 लाख का नुकसान

ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड के घंटों मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर/भनवापुर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में शुक्रवार को गेहूं की डंठल में लगी आग ने खूब तबाही मचाई। क्षेत्र के धनोहरा व त्रिलोकपुर के सेमरा बनकसिया सेमरी व महुआ खुर्द आग से 45 से अधिक घरों को अपने आगोश में लेकर उसमें रखे करीब 70 लाख से अधिक के सामान जलकर स्वाहा हो गए। एक साथ लगी कई जगहों पर आग से हर तरफ अफरा-तफरी मची रही। ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड के घंटों प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

सबसे पहले डुमरियागंज थाना क्षेत्र के धनोहरा गांव के पश्चिम करीब 11 बजे गेहूं की डंठल से आग शुरू हुई। पछुआ हवा के कारण देखते ही देखते आग ने धनोहरा गांव के पश्चिम स्थित बिफई यादव, महेश यादव, सुरेश यादव के घरों को अपने आगोश में ले लिया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग को बुझाने में जुट गई। तेज हवा के कारण आग एक घर से दूसरे घरों को जलाना आरंभ कर दिया। ग्रामीणों व फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। तब तक गांव के करीब 45 घर राख हो गए। करीब तीन बजे डंठल से ही त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के सेमरा बनकसिया, सेमरी व महुआ खुर्द में आग लग गई। लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मगर गाड़ी नहीं पहुंच पाई। ग्रामीणों ने तो काफी मेहनत कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। मगर तेज हवा के साथ उठती लपटों के बीच लोग असफल हो रहे थे। करीब दो घंटे बाद छोटी फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची, तबतक लोगों के घरों व उसमें रखा सामान जल चुका था।
विज्ञापन




इन लोगों का जला घर

डुमरियागंज थाना क्षेत्र के धनोहरा गांव में डंठल से लगी आग में गांव के साधू, ह्रदयराम, चिनकू, राजकुमार, ऊषा, जगप्रसाद, भुईलोटन, मोल्हू, सुरेश, महेश, गोली, देवकली, नृपति चौधरी, छांगुर आदि सहित करीब 37 लोगों का घर जला। वहीं, त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के सेमरा बनकसिया, सेमरी व महुआ खुर्द में लालमनि, देवानंद, सेमरी में राजिन्द्र, कमलेश, महेश, लवकुश, प्रह्लाद का घर जला। वहीं, सेमरा बनकसिया में मयाराम, तेजई, विजय कुमार, विश्राम आदि सहित 45 से अधिक लोगों का घर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन






जरूरी सामान के साथ सड़कों के किनारे बैठे रहे लोग

डुमरियागंज थाना क्षेत्र के धनोहरा गांव में लगी आग के दहशत में लोग जहां अपने गैस सिलेंडरों को तालाबों व खाली खेतों में फेंक दिया। वहीं कुछ जरूरी सामानों व अपने जानवरों को भी सड़कों के किनारे बैठकर मदद की गुहार लगाते रहे। करीब तीन घंटे अथक प्रयास के बाद आग बुझने पर घरों को लौटे।



डंठल जलाने वालों पर पहले होती कार्रवाई तो नहीं होती घटना

डुमरियागंज व त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के गांवों में शुक्रवार को आग के तबाही ने करीब चार दर्जन से अधिक परिवारों को बेघर कर दिया। लोगों ने कहा कि समय रहते डंठल को जलाने वाले लोगों पर पहले कार्रवाई की गई होती तो आज इतनी बड़ी घटना नहीं होती। गेहूं के डंठल को जलाने वाले लोगो को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।




ग्रामीणों के साथ एसडीएम ने बुझाई आग

धनोहरा में हुई भीषण अगलगी के घटना की सूचना पर पहुंचे एसडीएम संजीव दीक्षित फायर ब्रिगेड व ग्रामीणों के साथ खुद आग बुझाने में लग गए। काफी मेहनत के बाद आग बुझा। मौके पर मौजूद लेखपाल राजेश मणि, नायब तहसीलदार महबूब आलम को अगलगी के घटना में हुए नुकसान का आकलन कर जल्द रिपोर्ट देने की बात कही। साथ ही ग्रामीणों को जल्द छति पूर्ति का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed