{"_id":"69d003453f4ffdb26d0f3004","slug":"the-fire-station-could-not-be-completed-in-nine-years-siddharthnagar-news-c-208-1-sgkp1011-178546-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नौ साल में बनकर तैयार नहीं हो सका अग्निशमन केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नौ साल में बनकर तैयार नहीं हो सका अग्निशमन केंद्र
विज्ञापन
निर्माणधीन अग्निशमन केंद्र।
रुद्रपुर। हर साल आग लगने की घटना से रुद्रपुर क्षेत्र के किसान परेशान हैं। किसानों की फसलों को आग से बचाने के लिए सेमरौना में पिछले नौ साल से बन रहा अग्निशमन केंद्र का कार्य इस साल भी पूरा नहीं हो पाया। इससे किसानों को इस साल भी सांसत झेलनी पड़ेगी।
क्षेत्र में आग बुझाने के नाम पर विभाग हर साल सिर्फ संसाधनों का रोना रोता है। वहीं नौ साल से नगर से सटे सेमरौना में अग्निशमन केंद्र का निर्माण कार्य खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा। बजट के अभाव में संसाधन नहीं मिलने के कारण केंद्र अब तक चालू नहीं हो पाया। किसानों की गाढ़ी कमाई को आग से बचाने के लिए न जिम्मेदार नेता और ना ही अधिकारी रुचि ले रहे है।
वर्ष 2017 में सेमरौना गांव में करीब चार हजार वर्ग मीटर जमीन पर अग्निशमन केंद्र का निर्माण शुरू हुआ। शुरुआती दौर में डेढ़ करोड़ रुपये खर्च होने के बाद बजट के अभाव में निर्माण कार्य रुक गया। दो साल बाद दूसरी किस्त की रकम मिलने पर करीब चार करोड़ की लागत से अग्निशमन केंद्र का भवन पूर्ण हुआ।
विज्ञापन
परिसर में मिट्टी की भराई और संसाधनों का मिलना अभी बाकी है। इसी बीच क्षेत्र में हर साल आग का कहर बदस्तूर जारी है। सपा नेता प्रदीप यादव ने कहा कि शासन और प्रशासन के जिम्मेदार लोग किसानों की फसल बचाने को लेकर गंभीर नही है, महंगे दाम पर खाद बीज और रखवाली कर तैयार फसल आग से तबाह हो रही है। यदि जल्द अग्निशमन केंद्र चालू नही हुआ तो आंदोलन होगा।