फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The festival of lights of Guru Nanak Dev was celebrated with great pomp

धूमधाम से मनाया गया गुरु नानक देव का प्रकाशोत्सव

Fri, 19 Nov 2021 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
The festival of lights of Guru Nanak Dev was celebrated with great pomp
बांसी के अकबर नगर वार्ड में गुरुनानक जयंती पर निकली प्रभातफेरी में शामिल महिलाएं। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
धूमधाम से मनाया गया गुरु नानक देव का प्रकाशोत्सव
विज्ञापन

बांसी। नगर के अकबर नगर वार्ड स्थित गुरुद्वारा में गुरुनानक देव जी का 552वां प्रकाशोत्सव शुक्रवार को बड़े ही उल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। गुरुद्वारे को रंग बिरंगे झालरों और फूलों से सजाया गया। गुरुग्रंथ साहब का पाठ, भजन-कीर्तन व अरदास हुआ।
इस अवसर पर प्रभातफेरी निकाली गई, जो गुरुद्वारा से निकलकर नगर की सभी प्रमुख सड़कों से होते हुए समाप्त हुआ। ज्ञानी कुलवंत सिंह ने गुरुनानक देव के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने की अपील की। यहां आयोजित लंगर में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर पूर्व सांसद चंद्रशेखर त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा रामकुमार कुंवर, अभय प्रताप सिंह, नपा अध्यक्ष मो. इदरीश पटवारी, चमन आरा राईनी, शेषनाथ यादव, डॉ. ज्ञानेंद्र द्विवेदी, रमेश उपाध्याय, घनश्याम जायसवाल, डॉ. सुशील सागर, हजारी प्रसाद, मनोज बाबा, सरदार स्वर्ण सिंह, राकेश बग्गा, ईश्वरचंद दूबे, आनंद शंकर मणि, मायाराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भजन-कीर्तन व अरदास के साथ मना प्रकाशोत्सव
सिद्धार्थनगर। शहर में पूरब पड़ाव मोहल्ला स्थित गुरुद्वारा, श्री गुरु सभा में शुक्रवार को गुरु नानकदेव का 552वां प्रकाशोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। तीन दिनों से चल रहे अखंड पाठ का समापन हुआ। ज्ञानी रणजीत सिंह के साथ श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन किया। गुरु के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि नि:स्वार्थ सेवा करना सबसे पुनीत कार्य है। असहाय और असमर्थ लोगों की सेवा करने के लिए सदा ही तैयार रहना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें सर्वसमाज के लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान प्रबंधक सरदार चणत सिंह, तजिंदर सिंह ड्यूक, सिमरन कौर, जसमीत कौर, मंजीत कौर, प्रिया कौर, सुनीता, जरनैल सिंह, हरभजन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed