फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The fate of the candidates is locked in the ballot box, the decision will be taken today

Siddharthnagar News: प्रत्याशियों के भाग्य मतपेटी में बंद, आज होगा फ़ैसला

Mon, 21 Apr 2025 11:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
The fate of the candidates is locked in the ballot box, the decision will be taken today
सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन के चुनाव में नामांकन पर्चा जमा करते अधिवक्ता। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन का चुनाव सोमवार को संपन्न हुआ। इसमें 94.72 फीसदी मतदान हुआ। इसी के साथ चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के भाग्य मतपेटी में बंद हो गए। मतों की गणना मंगलवार को होगी, जिसके बाद परिणाम घोषित होगा।
अध्यक्ष पद पर अखंड प्रताप सिंह, राधेश्याम मिश्र, रवींद्र नाथ पांडेय, अशोक कुमार उपाध्याय एवं अंजनी कुमार दुबे, महामंत्री पद पर कृपाशंकर त्रिपाठी, सिद्धनाथ पांडेय, अजय कुमार पांडेय एवं सच्चिदानंद झा चुनाव लड़ रहे है। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर नरेंद्र कुमार भार्गव एवं रवि शंकर शुक्ल, कोषाध्यक्ष पद पर प्रमोद कुमार दुबे एवं श्रीकृष्णा मिश्र व उपाध्यक्ष के दो पदों पर पर शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव, मोहम्मद शाहिद खां एवं पवन चंद्र शुक्ल चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन

सोमवार को हुए मतदान में इनके साथ ही कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर उमेश कुमार पांडेय, राजकिशोर एवं अनूप कुमार मिश्र व संयुक्त मंत्री सूचना संपर्क एवं प्रकाशन पर दीपक पांडेय एवं चंद्रकांत दुबे समेत संयुक्त मंत्री प्रशासनिक पद पर आशीष कुमार त्रिपाठी, प्रमोद कुमार सिंह एवं अमित कुमार दूबे की किस्मत फैसला होगा। शेष पदों पर निर्विरोध निर्वाचन होना है। कुल मतों की संख्या 663 थी जिनमें 601 मत बैलेट पेपर से एवं 27 मत टेंडर से पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed