फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The district magistrate at the meeting expressed displeasure

समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी

Thu, 14 Jul 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Thu, 14 Jul 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
The district magistrate at the meeting expressed displeasure
समीक्षा बैठक करते डीएम और सीडीओ। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं  व सांसद आदर्श ग्राम योजना के प्रगति की समीझा बैठक गुरुवार को डीएम नरेंद्र शंकर पांडेय की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में हुई। 
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ अखिलेश तिवारी डीएम  को अवगत कराया कि भारतभारी ग्राम को सांसद जगदम्बिका पाल ने गोद लिया  है। इसके नोडल अधिकारी जिला कृषि अधिकारी  एसएन चौधरी है। इसके अलावा बुड्ढी खास को भी सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत नामित किया गया है। इसके नोडल अधिकारी डीपीआरओ शशिकांत पांडेय को बनाया गया है।
विज्ञापन

सीडीओ ने बताया कि इन दोनों ग्रामों में विभिन्न विभागों द्वारा जो कार्य कराए जा रहे हैं, उनकी प्रगति विवरण की ऑनलाइन फीडिंग न होने के कारण भारत सरकार द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम नरेंद्र शंकर पांडेय ने समस्त  संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि जो भी विकास कार्य व  लाभार्थी परक योजनाओं से लाभान्वित किए गए हैं, उन लाभार्थियों का प्रगति विवरण अनिवार्य रूप से ऑनलाइन फीड कराते हुए सूचना डीआरडीए को उपलब्ध कराए जाने का निर्देश दिया गया।
इसके अलावा मनरेगा, लोहिया आवास, इन्दिरा आवास की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति बढ़ाए जाने का भी निर्देश दिया गया है। उन्होंने सभी  खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्राम पंचायतों में मनरेगा मजदूरों से कराए गए कार्यों का फोटोग्राफ अपलोड करने व मनरेगा मजदूरों का  भुगतान समय से करने का निर्देश दिया ।  

बैठक में परियोजना निदेशक  डीपी सिंह, डीसी मनरेगा  उमेश चंद्र  तिवारी, डीडीओ सुदामा प्रसाद, जिला समाज कल्याण अधिकारी  विपिन कुमार यादव, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष पाण्डेय, अधिशासी अभियंता लोनिवि  सीपी गुप्ता, समन्वयक जिला स्वच्छता समिति अमित श्रीवास्तव, सहायक अभियंता लघु सिंचाई, सहायक अभियंता जल निगम व सभी खण्ड विकास अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed