Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The diet was low on the first day, and doctors were giving medicines to prevent dehydration.

चिड़ियाघर : जंगल से आने के बाद नाइटसेल में शांत बैठा रहा बाघ

Sun, 19 Apr 2026 02:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
The diet was low on the first day, and doctors were giving medicines to prevent dehydration.
गोरखपुर। लखीमपुर खीरी के जंगलों से रेस्क्यू किए गए वयस्क नर बाघ को शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान में सुरक्षित पहुंचाया गया है। बाघ को बृहस्पतिवार की रात कड़ी निगरानी के बीच चिड़ियाघर लाया गया, जहां उसे नाइटसेल में रखा गया है। नए माहौल में पहुंचने के बाद बाघ पूरे समय शांत बैठा रहा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, लखीमपुर खीरी क्षेत्र में हाल के दिनों में मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं बढ़ गई थीं। स्थानीय लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बाघ को रेस्क्यू कर गोरखपुर स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया। यह बाघ पूरी तरह वयस्क है और स्वभाव से कुछ उग्र बताया जा रहा है, इसलिए उसकी हर गतिविधि पर विशेष नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

चिड़ियाघर प्रशासन ने बाघ को फिलहाल क्वारंटीन में रखा है। पशु चिकित्सकों की टीम उसकी नियमित जांच कर रही है। पहले दिन बाघ ने सामान्य से कम खुराक ली, जिसे नए वातावरण के अनुकूलन की प्रक्रिया माना जा रहा है। चिकित्सकों ने बताया कि डिहाइड्रेशन से बचाव के लिए उसे आवश्यक दवाइयां और तरल पदार्थ दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिड़ियाघर के उपनिदेशक डॉ. योगेश प्रताप सिंह के मुताबिक, बाघ की स्थिति फिलहाल सामान्य और स्थिर है। उसे पूरी तरह स्वस्थ रखने के लिए सभी जरूरी प्रबंध किए गए हैं। आने वाले दिनों में उसकी गतिविधियों और स्वास्थ्य पर लगातार निगरानी रखी जाएगी ताकि वह जल्द ही नए वातावरण में पूरी तरह ढल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed