{"_id":"698a3d1a76a85b1b3f028b5d","slug":"the-construction-of-the-drain-will-solve-the-waterlogging-problem-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-153163-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नाली बनने से जलभराव की समस्या होगी दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नाली बनने से जलभराव की समस्या होगी दूर
Tue, 10 Feb 2026 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 10 Feb 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के बभनी से जोगिया मार्ग पर स्थित जुडीकुइया गांव में नाली निर्माण न होने से हो रही परेशानी से लोगों को अब निजात मिल जाएगी। सोमवार को पीडब्ल्यूडी ने यहां नाली के निर्माण कार्य को शुरू करा दिया। इससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।
क्षेत्र के जुडीकुइया गांव में जल निकासी की व्यवस्था नहीं थी, जिससे यहां पर बारिश का पानी सड़क पर ही इकट्ठा हो रहा था। पीडब्ल्यूडी की ओर से जुडीकुइया गांव में 500 मीटर नाली का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया। शिव प्रसाद के घर से संतोष के घर तक 300 मीटर नाली निर्माण के लिए सड़क के बगल गड्ढे को खोद कर 6 माह से छोड़ दिया था, जिससे यहां पर लोगों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लोगों की समस्या को देखते हुए अमर उजाला अखबार ने 3 मई, 21जून, 16 जुलाई 25 और 2 जनवरी 26 के अंक में खबर प्रमुखता से प्रकाशित की।
इसके बाद पीडब्ल्यूडी के जिम्मेदारों की नींद खुली और उन्होंने जुडीकुइया गांव में बृहस्पतिवार को नाली के निर्माण कार्य को शुरू करा दिया। कार्य पूरा होने के बाद लोगों को समस्या से छुटकारा मिलेगा।