{"_id":"682b67b4be8f0675ba0600af","slug":"the-committee-will-check-the-condition-of-the-buses-the-unfit-ones-will-be-thrown-out-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-137780-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कमेटी जांचेगी बसों की स्थिति, अनफिट होंगे बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कमेटी जांचेगी बसों की स्थिति, अनफिट होंगे बाहर
विज्ञापन
-लखनऊ में हुए निजी बस से हादसे के बाद गठित कर दी गई है टीम
-पंजीकृत वाहनों के साथी बिना पंजीकरण के चलने वालों पर भी कसा जाएगा शिकंजा
-लखनऊ में चलती बस में आग लगने से जलकर हुई थी पांच यात्रियों की मौत
-जिले में 150 बस है पंजीकृत बड़ी संख्या में अवैध का भी होता है संचालन अब लगेगी रोक
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। अब अनफिट और बिना पंजीकरण वाले बस नहीं दौड़ पाएंगे। अनफिट वाले बाहर होंगे, वहीं नियम खिलाफ चलने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। लखनऊ में हुए बस हादसे के बाद शासन सख्त है और नियमित जांच करके बिना मानक के चलने वालों पर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
निर्देश के क्रम में एक विभागीय टीम ने जांच शुरू कर दी है। साथ ही एक गोपनीय टीम भी काम कर रही है, जो पहले रिपोर्ट तैयार करेगी इसके बाद कार्रवाई करेगी ऐसा सूत्र बता रहे हैं। उनका यह भी कहना है कि संरक्षण में बिना नियम के चलने वालों की कुंडली तैयार करके कार्रवाई के लिए ही गोपनीय टीम काम कर रही है।
निजी बस में आग लगने से लखनऊ में बीते सप्ताह बच्चों सहित पांच लोग जिंदा जल गए थे। इस घटना की जांच में टीम लगा दी गई। इस प्रकार से दूसरी और कोई घटना न होने पाए इसके लिए शासन ने निजी बसों की परमिट, कागजात और मानक की जांच के लिए सभी जनपदों को निर्देश दिए हैं। निर्देशों का संज्ञान लेते हुए विभाग ने जांच शुरू कर दी है। आंकड़ाें के मुताबिक 150 से अधिक निजी बस पंजीकृत हैं, जो प्रशासन के रिकाॅर्ड में चल रही हैं। जबकि, बड़ी संख्या में गैर पंजीकरण और मानक विहीन बस चल रही हैं। जांच का दायरा बढ़ने के बाद अनफिट वाली कार्रवाई की जद में आएंगी। उन्हें चलने से बाहर किया जाएगा। वहीं, बिना पंजीकरण मिलने पर सीज करने के साथ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सूत्राें की मानें तो अवैध रूप से संचालित बसों की जांच करने के लिए एक गोपनीय कमेटी भी लगी हुई है, जो इसी बात की जांच कर रही है कि किस रूट पर अवैध और मानक विहीन बस चल रही है। कब से चल रही है, और कैसे चल रही है। इसकी रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। माना जा रहा है कि जल्द ही बड़ी संख्या में अवैध रूप से संचालित बसाें पर कार्रवाई हो सकती है।
-- -- -- -- -- --
लखनऊ में निजी बस में लगी आग की घटना काफी दुखद रही है। इसे ध्यान में रखते हुए निजी बसों की जांच के लिए कमेटी बनाई गई है जो नियमित जांच कर रही है।
-सुरेश कुमार, एआरटीओ