फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The child died due to suffocation

Siddharthnagar News: दम घुटने से हुई थी बालक की मौत

Fri, 27 Sep 2024 04:20 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 04:20 PM IST
विज्ञापन
The child died due to suffocation
- पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत होने की वजह आई सामने
विज्ञापन

- मोहाना थाना क्षेत्र के सहिजनवा में हुई थी बालक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
बर्डपुर। मोहाना थाना क्षेत्र के साहिजनवा गांव में कार में मृत मिले बच्चे की मौत दम घुटने से हुई थी। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह पुष्ट हुआ है। मुंबई से आए उसके पिता शमशुल्लाह ने बताया कि चार बच्चों में दूसरे नंबर का खुर्शीद सबसे नटखट था। नाना हैदर अली ने बताया कि अच्छे पढ़ाई और देखरेख के लिए बर्डपुर आना अभिशाप हो गया। हर जगह खेलने जाना और किसी भी जगह पर निर्भीक होकर खेलना ही उसका मौत का कारण बन गया।अगर चार पहिया गाड़ी में न गया होता तो हो सकता है, उसकी मौत न हुई होती। इसी बात को लेकर घर के लोगों उसकी पापा और बाबा का रो-रोकर बुरा हाल है।

उनका कहना काश मेरा बेटा खेलने के लिए गाड़ी में न गया होता तो मेरा खुर्शीद आज जीवित होता। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के नदवालिया गांव निवासी अपने परिवार के साथ पांच वर्षीय खुर्शीद अपने मां बहन के साथ मोहाना थाना क्षेत्र के सहजनवां गांव के पास अपने ननिहाल के बगल एक किराया के मकान पर रहता था। खुर्शीद खेलते-खेलते वहीं खड़ी एक चार पहिया वाहन में घुसकर खेलने लगा और उसी में उसकी मौत हो गई थी। इस संबंध में मोहाना थाना प्रभारी अजय कुमार यादव का कहना है कि दम घुटने से खुर्शीद की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed