फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The canal went away after showing a dream, the hopes of the farmers were broken

Siddharthnagar News: ख्वाब दिखाकर चली गई नहर, टूटी किसानों की उम्मीद

Mon, 01 Jan 2024 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 01 Jan 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
The canal went away after showing a dream, the hopes of the farmers were broken
सिद्धार्थनगर। गेहूं की सिंचाई चल रही है, लेकिन नहरें बेपानी हैं। इससे किसान फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। किसानों का कहना है कि दिसंबर माह में दो दिन ख्वाब दिखाने के लिए नहर आई और फिर पानी बंद हो गया है। अब फसल बर्बाद हो रही है, कैसे सिंचाई करें समझ में नहीं आ रहा है। जिम्मेदार समस्या को लेकर बेखबर है।
विज्ञापन


बानगंगा नहर से कई माइनर निकली हुई। इसमें देवकलीगंज माइनर, कटया, चिल्हिया माइनर, अहिरौली माइनर, चौरासी माइनर, सिसरिया और जोगिया के साथ अन्य माइनर निकली हुई। इससे लगभग 20 हजार हेक्टेयर फसल की सिंचाई होती है। दिसंबर माह के आखिरी सप्ताह में हर वर्ष पानी छोड़ा जाता है जो 10 दिन तक चलता है। लेकिन इस बार केवल दो दिन ही सही से पानी चला और नहर बंद हो गई। इससे 60 प्रतिशत किसान गेहूं की सिंचाई नहीं कर पाए हैं। अब उन्हें किराए के पंपिंग सेट से सिंचाई करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सिसवा बुजुर्ग गांव निवासी किसान रुदल प्रसाद और लौटन ने कहा कि उनका खेत चौरासी माइनर से उनकी खेत की सिंचाई होती है। इस बार नहर दिसंबर माह में आई और मात्र दो दिन ही पानी रहा। जबतक सिंचाई के लिए सोंचते पानी बंद हो गई। अब किराये पर पंपिंग सेट लगाने पर एक बीघा में चार से पांच घंटे लग रहा है। जिसका किसानों को 300 रुपये प्रति घंटे पर किराया देना पड़ रहा है। प्रति बीघा 1200-1500 रुपये लग रहा है। वह भी जिनके खेत में बोरिंग और पास में गड्डा है वह सिंचाई कर पा रहे हैं। अन्य लोग अभी भी नहर के भरोसे बैठे है। अगर पानी जल्द नहीं छोड़ा गया तो फसल बर्बाद हो जाएगी। इस संबंध में अधिशासी अभियंता आरके नेहरा ने बताया कि पानी की कमी के कारण बंद किया गया था। जल्द ही पानी छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी नहीं छोड़ा तो करेंगे विरोध प्रदर्शन

जोगिया ब्लॉक के पूर्व प्रमुख रामदेव कनौजिया ने नहर में पानी छोड़ने के लिए विभाग के अभियंता को शिकायती पत्र दिया है। उन्होंने कहा है कि नहर में सिल्ट की सफाई में गड़बड़ी को छिपाने के लिए दो दिन पानी छोड़ा गया था। जबकि पानी की किसानों को बहुत जरूरत है। अगर जल्द पानी नहीं छोड़ा गया तो किसान विरोध पर उतर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed