फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The bus coming from Maha Kumbh entered the shop, the house shook

Siddharthnagar News: महाकुंभ से आ रही बस दुकान में घुसी, मकान हिला

Thu, 20 Feb 2025 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
The bus coming from Maha Kumbh entered the shop, the house shook
बस की ठोकर से क्षतिग्रस्त हुई कार व मैजिक वाहन। स्रोत विज्ञ​प्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इटवा। प्रयागराज से लगभग 50 श्रद्धालुओं को लेकर लौट रही बस भोर में बृहस्पतिवार सुबह इटवा कस्बे में सड़क से बाएं पटरी पर खड़ी पिकअप से टकरा गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि फुटपाथ पर पहले से खड़ी पिकअप 20 मीटर दूर खड़ी कार, पान की गुमटी, खंभे से टकराते हुए चाय की एक दुकान में घुस गई। इस टक्कर से हुई आवाज व कंपन से लोग डरकर घरों के बाहर आ गए। लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
बस में बैठे यात्री घबराकर नीचे उतरने लगे। गनीमत रही कि इस दौरान किसी को अधिक चोट नहीं आई। मामूली चोट हर किसी को आई। ढेबरूआ थाने के कोटिया परसा से एक बस महाकुंभ प्रयागराज गई थी। वहां से बुधवार को यह बस वापस कोटिया परसा आ रही थी।
विज्ञापन

बस डुमरियागंज की बताई जा रही है। बस सीएचसी इटवा के पास पहुंचने वाली थी कि बस अनियंत्रित हो गई और वह फुटपाथ पर खड़ी पिकअप कार, पान की गुमटी व एक खंभे को टक्कर मारते हुए पिकअप चाय की दुकान में घुस गई। गुमटी व कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। सुबह हुई इस टक्कर की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर आ गए और अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद बस मालिक ने वैकल्पिक व्यवस्था करके श्रद्धालुओं को उनके घर भेजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed