फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The brother turns out to be the murderer of the maternal aunt.

Siddharthnagar News: भाई ही निकला मांती का कातिल, हाथ पैर बांधकर नदी फेंक दिया था

Mon, 07 Aug 2023 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 07 Aug 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
The brother turns out to be the murderer of the maternal aunt.
सिद्धार्थनगर। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के भपसी गांव निवासी मांती को किसी और ने नहीं। बल्कि उसके भाई में ही डूबकर मरने के लिए हाथ पैर बांधकर बूढ़ी राप्ती नदी में बहा दिया था। जिससे उसकी मौत हो गई। आए दिन रुपये चोरी कर लेती थी। गुस्से में आकर यह घटना हो गई। पिता के तहरीर पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज करके आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


क्षेत्र के सेमरा गांव के पास से गुजरने वाली राप्ती नदी में दो अगस्त को एक किशोरी का उतराता हुआ शव मिला था। शव की शिनाख्त बगल के ही भपसी गांव में निवासी राजेंद्र ने अपनी 14 वर्षीय पुत्री मानती के रूप में की थी। जब 31 जुलाई को वह लापता हुई तो उन्हें शव हुआ कि नदी में नहाते समय गहरे पानी में डूब जाने से उसकी मौत हो गई होगी। लेकिन जब शव बाहर निकाला गया तो हाथ पैर बंधा हुआ था, जिससे हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही थी। लेकिन कत्ल क्यों और कौन करेगा। इस बात को लेकर राजेंद्र परेशान थे। क्योंकि 14 साल की बच्ची ने किसका क्या बिगाड़ा है और क्यों मार देगा। यह सोचकर परेशान थे। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की बात सामने आने के बाद और संशय में पड़ गए थे।
विज्ञापन

पांच अगस्त शाम को इसी मसले पर चर्चा चल रही थी कि पुत्र धर्मेंद्र ने कहा कि उससे गलती हो गई। उसने ही रुपये चोरी करने को लेकर हाथ पैर बांधकर नदी में फेंक दिया था। जब यह सुने तो सभी होश उड़ गए। रविवार शाम को पिता ने थाने पर तहरीर देकर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को पूछताछ करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस संबंध में एसओ मिश्रौलिया मोतीलाल ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर भाई के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया। उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। पूछताछ में उसने नदी में फेंक देने की बात स्वीकार कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed