फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The body was kept on the road and there was an uproar for an hour. The accused youth and three teenagers were arrested.

Siddharthnagar News: मई में बदला मौसम का मिजाज, टूटा भीषण गर्मी का ट्रेंड

Tue, 05 May 2026 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 05 May 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
The body was kept on the road and there was an uproar for an hour. The accused youth and three teenagers were arrested.
- पश्चिमी विक्षोभ से ठंडी पड़ी गर्मी, मई में राहत भरा मौसम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। मई की शुरुआत जहां आमतौर पर भीषण गर्मी और लू के लिए जानी जाती रही है, वहीं इस बार मौसम ने एक अलग ही रुख दिखाया है। पिछले एक दशक में जिस तरह 2016 से 2022 और फिर 2024 तक लगातार 40 से 44 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचकर लोगों को झुलसाता रहा। इस बार बड़ा बदलाव देखने को मिला है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और पुरवा हवाओं के असर से मौसम का मिजाज नरम पड़ गया है और कई इलाकों में बादल, हल्की बारिश और ओलावृष्टि ने गर्मी की धार को कमजोर कर दिया है।
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, मई के पहले सप्ताह में औसतन अधिकतम तापमान 38 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है, लेकिन इस बार कई दिनों में यह सामान्य से नीचे दर्ज किया गया है। यही कारण है कि पिछले वर्षों की तरह तीखी लू और तपन का असर इस बार कमजोर रहा है। 2016 से 2022 और 2024 के दौरान लगातार भीषण गर्म हवाएं चलीं और पारा 40 से 44 डिग्री तक पहुंचता रहा। इस बार 2020, 2023 और अब 2026 अपवाद बनकर सामने आए हैं, जब पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसमी गतिविधियों के चलते बारिश और बादलों ने तापमान को नीचे खींच दिया।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार यह बदलाव फिलहाल अल्पकालिक है। पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आई है, लेकिन जैसे ही यह सिस्टम कमजोर होगा, गर्मी फिर से तेजी पकड़ सकती है। मई का दूसरा और तीसरा सप्ताह आमतौर पर सबसे ज्यादा गर्म माना जाता है, ऐसे में लू की वापसी की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे अहम रहेंगे, इस दौरान हल्के बादल छाए रहने और रुक-रुक कर बारिश की संभावना है, जिससे तापमान सामान्य से नीचे बना रह सकता है, हालांकि हवा में नमी बढ़ने के कारण उमस बढ़ेगी और खासकर दोपहर के बाद लोगों को चिपचिपी गर्मी महसूस हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed