{"_id":"69a3453b3122bff53b007e7a","slug":"the-body-of-a-married-woman-was-found-hanging-from-the-ceiling-hook-in-the-room-siddharthnagar-news-c-7-1-gkp1046-1244530-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कमरे में छत के कुंडे के सहारे लटका मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कमरे में छत के कुंडे के सहारे लटका मिला विवाहिता का शव
Sun, 01 Mar 2026 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 01 Mar 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। गोल्हौरा थाना क्षेत्र के कोटखास गांव के जोगीकुंड में शनिवार को विवाहिता चंद्रकला यादव (26) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव फंदे से लटका मिला, जिसके बाद हड़कंप मच गया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर पति अजय यादव, सास कुसुम, ससुर रामपाल और ननद निशा पर दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार, कठेला समय माता थाना क्षेत्र के सौरहवा ग्रांट निवासी बजरंगी यादव की 26 वर्षीय पुत्री चंद्रकला यादव की शादी वर्ष 2020 में कोटखास गांव के जोगीकुंड निवासी अजय यादव के साथ हुई थी। शादी के दो-तीन वर्ष बाद गौना हुआ और इसके बाद चंद्रकला ससुराल में रहने लगी थी। दो माह पहले उसने एक पुत्र को जन्म दिया था। शनिवार को घर में पंखे से दुपट्टे के सहारे चंद्रकला का शव लटका मिला। सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। मृतका के पिता कहना है कि शादी के कुछ समय बाद तक सब सामान्य रहा, लेकिन बाद में बेटी ने फोन पर सास द्वारा पैसों को लेकर ताने देने और अपमानित करने की शिकायत की थी। तहरीर में सास कुसुम, पति अजय, ससुर रामपाल और ननद निशा पर अतिरिक्त धन की मांग करने और मांग पूरी न होने पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है।
पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की गला दबाकर हत्या की गई और साक्ष्य छिपाने के लिए शव को पंखे से लटका दिया गया। मृतका के पिता ने दावा किया कि घटनास्थल की परिस्थितियां आत्महत्या से मेल नहीं खातीं है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष गोल्हौरा रामदेव ने बताया कि तहरीर के आधार पर दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।