फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The bloody conflict in the way the dispute, of the six head cracked

रास्ते के विवाद में खूनी संघर्ष, छह का सिर फटा

Thu, 09 Feb 2017 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Thu, 09 Feb 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
The bloody conflict in the way the dispute, of the six head cracked
घायल अनिल, मोलहू व सदानंद। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के फसादीपुर गांव में गुरुवार की सुबह रास्ते के विवाद में दो पट्टीदार के बीच खूनी संघर्ष हुआ। घटना में जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में दोनों पक्षों से सात लोगों गंभीर रूप से जख्मी हुए। इसमें छह का सिर फट गया, जबकि एक वृद्ध के हाथ में गंभीर चोट आई है। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फसादीपुर गांव निवासी मोल्हू व रामचंद्र पट्टीदार हैं। गुरुवार की सुबह रास्ते को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते खूनी संषर्घ में बदल गया। दोनों पक्षों में लाठी डंड़े व धारदार हथियार चले।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया। मारपीट में दोनों पक्षों से महिला समेत सात लोग जख्मी हुए। इसमें एक पक्ष के मोल्हू (45), उनका पुत्र अनिल (24) व सदानंद (13) का सिर फट गया। दूसरे पक्ष के रामचंद्र (40) उसकी पत्नी श्रीमती (35) भाई सुखराम(25) के सिर में चोट आई, सुखराम (65) के हाथ में गंभीर चोट आई। मौके पर मौजूद लोगों ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध में थानाध्यक्ष शादाब खान ने बताया कि दोनों पक्षों को मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed