फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The audience was overcome with emotion upon hearing the account of the Lord's wedding.

Siddharthnagar News: प्रभू विवाह का प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रोता

Sat, 13 Jun 2026 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 13 Jun 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
The audience was overcome with emotion upon hearing the account of the Lord's wedding.

विज्ञापन

भवानीगंज । डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के धनुवाडीह उर्फ हजिरवा गांव स्थित कुंवारी माता स्थान पर चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के दौरान बृहस्पतिवार की रात भगवान श्रीकृष्ण और माता रुक्मिणी के विवाह के प्रसंग का वर्णन किया। अयोध्या से आए कथावाचक आचार्य श्याम सारथी ने इस अंदाज में कथा सुनाई, जिससे श्रोता भाव विभोर हो गए।

कथावाचक ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण गोपियों के साथ महा रास रचाते हैं। गोपी स्वयं देवता हैं, ऋषि हैं, दिव्या हैं, भक्त हैं। उन्होंने कहा कि भगवान ने गोपियों का परीक्षा ली, फिर भगवान ने स्वीकार किया। भगवान प्रेम वालों को ही मिलते हैं। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी का विवाह की कथा सुनाई। कंस वध का प्रसंग सुनाकर कथावाचक ने लोगों से अहंकार से बचने की अपील की। कथा के दौरान कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की गई झांकी ने सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन

इस दौरान प्रधान संघ अध्यक्ष दिलीप पांडेय, बाबा सूर्य नारायण दास, आचार्य मनीष शास्त्री, राकेश शास्त्री, नरोत्तम त्रिपाठी, बृजेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed