फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The audience danced to the auspicious songs during the marriage of Ram and Sita

Siddharthnagar News: राम और सीता का विवाह के दौरान मंगल गीतों पर झूमे दर्शक

Fri, 22 Nov 2024 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 22 Nov 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
The audience danced to the auspicious songs during the marriage of Ram and Sita
भनवापुर। स्थानीय ब्लाॅक क्षेत्र के चौखड़ा में आदर्श जय बजरंग रामलीला समिति के तत्वावधान में आयोजित रामलीला में बृहस्पतिवार रात कालाकारों ने श्रीराम-सीता विवाह का मंचन किया। मंचन में कलाकारों ने दिखाया कि धनुष टूटने के बाद परशुराम आते हैं और लक्ष्मण से उनका संवाद होता है।
विज्ञापन

परशुराम को अपने भूल का पता लग जाती है, वह क्षमा याचना कर तपस्या करने चले जाते हैं, उधर जनक अपने दूत को अयोध्या भेजते हैं। दूत अयोध्या पहुंच कर राजा दशरथ को जनक का निमंत्रण देता है। भरत पूछते हैं कि पिताजी कैसा निमंत्रण है तब दशरथ जी कहते हैं कि बारात सजाओ और जनकपुर चलो वहां जनक का प्रण श्रीराम ने पूरा किया है और सीता के साथ उनका विवाह होगा।
विज्ञापन

अयोध्या से बारात जनकपुर पहुंचता है, जहां राजा जनक बारात की अगवानी करते हैं। धार्मिक परंपरा के अनुसार राम और सीता का विवाह होता है। जनक राजा दशरथ से कहते हैं कि भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न का भी विवाह भी यही होना यही उनकी प्रार्थना है। दशरथ तैयार हो जाते हैं तब जनक भरत का विवाह मांडवी से, लक्ष्मण का विवाह उर्मिला और शत्रुघ्न का विवाह श्रुति कृतिका से करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाह होने के बाद राजा दशरथ चारों पुत्रों तथा चारों बहू के साथ अयोध्या वापस आते हैं। इस अवसर पर अरुण कुमार सिंह, ललिता इंटर कॉलेज चौखड़ा के प्रधानाचार्य चंद्र प्रकाश राव, विकास सिंह, बाबा राम मिलन दास, राजमणि पांडे आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ठाकुर प्रसाद मिश्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed