फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The annual examination of the council school will begin tomorrow amidst incomplete preparations

Siddharthnagar News: अधूरी तैयारियों के बीच कल से शुरू होगी परिषदीय विद्यालय की वार्षिक परीक्षा

Sat, 22 Mar 2025 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
The annual examination of the council school will begin tomorrow amidst incomplete preparations
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिस्कोहर। परिषदीय विद्यालयों की परीक्षा 24 मार्च से शुरू हो रही हैं। जो पांच दिनों में करा ली जाएगी, लेकिन अभी भी कई विद्यालयों का कोर्स अधूरा है।
यूपी बोर्ड परीक्षा में शिक्षकों की ड्यूटी के कारण पढ़ाई सामान्य तरह से नहीं हो सकी। ऐसे में बच्चों को परीक्षा की तैयारी के लिए मौका नहीं मिला है। वहीं परीक्षा करवाने के लिए प्रश्नपत्र भी नहीं भेजे गए हैं।
क्षेत्र के न्याय पंचायत बिस्कोहर व न्याय पंचायत डोकम अमया के 28 परिषदीय विद्यालयों में तीन हजार 16 बच्चे पंजीकृत हैं। उनकी वार्षिक परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू हो रही हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी। इस दौरान विद्यार्थियों को एक भी दिन का समय नहीं मिलेगा। पहली पाली में सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक दूसरी पाली में दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक परीक्षा होगी। दोनों न्याय पंचायतों के संकुल हेड उमाकांत गुप्ता व संतोष गुप्ता ने बताया कि अभी प्रश्न पत्र विद्यालयों में नहीं आए है, परीक्षा के एक दिन पहले तक विद्यालय में प्रश्नपत्र आते हैं। पहले दिन की होने वाली मौखिक परीक्षाएं अब अंतिम दिन में होंगी।
विज्ञापन

अब सवाल यह है कि पांच दिन में लगातार परीक्षा होने से बच्चे तैयारी कैसे कर पाएंगे। उधर, यूपी बोर्ड परीक्षा में बेसिक के अधिकतर शिक्षकों की ड्यूटी लगे होने से बच्चे ठीक से पढ़ नहीं सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed