{"_id":"61ec47206d0b760f3f67d13b","slug":"tet-will-be-held-at-12-centers-of-the-district-today-siddharthnagar-news-gkp4246123177","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज जिले के 12 केंद्रों पर होगा टीईटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज जिले के 12 केंद्रों पर होगा टीईटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज जिले के 12 केंद्रों पर होगा टीईटी
सिद्धार्थनगर। टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) के लिए विभागीय तैयारी पूरी हो गई है। रविवार को जिले के 12 केंद्रों पर दो पालियों में टेस्ट होगा। इसमें 9091 अभ्यर्थियों को शामिल होना है। कड़ी सुरक्षा के बीच सीसी कैमरे की निगरानी में टेस्ट होगा।
परिषदीय विद्यालयों में शिक्षक बनने के लिए टीईटी (शिक्षक प्रात्रता परीक्षा) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। हर वर्ष इस टेस्ट का आयोजन होता है। टेस्ट में धांधली रोकने के लिए कई एजेंसी जांच के लिए काम करती हैं। पिछले बार 28 नवंबर को पेपर लीक होने के कारण टेस्ट को रद कर दिया गया था। इस बार उन्हीं केंद्रों पर रविवार को टेस्ट होगा। इसके लिए केंद्रों पर तैयारियां शनिवार को पूरी कर ली गईं। सीटवार सूची केंद्रों पर लगा दी गईं। सीसी कैमरों की निगरानी में कड़ी सुरक्षा में परीक्षा होगी।
टेस्ट को सकुशल संपन्न कराने के लिए 12 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें दो पालियों में टेस्ट होगा। नौ हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। सीसी कैमरा और अन्य सुविधाओं से लैस विद्यालय केंद्र बने हैं। टेस्ट सकुशल संपन्न हो, उसके लिए विभागीय तैयारी पूरी कर ली लगी गई है। इस संबंध में डीआईओएस अवेधश नरायन मौर्य ने बताया कि केंद्र पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। टेस्ट को सकुशल और नकलविहीन संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन
दो पालियों होगा टेस्ट
टीईटी दो पाली में आयोजित कराया जाएगा। इसमें प्रथम पाली में सुबह 10 से दोपहर 12.30 बजे तक प्राथमिक विद्यालय के स्तर के अभ्यर्थियों का टेस्ट होगी। दूसरी पाली में दोपहर 2.30 बजे से शाम पांच बजे तक जूनियर हाईस्कूल के लिए अभ्यर्थियों का टेस्ट होगा।
इन केंद्रों पर होगा टेस्ट
रतनसेन इंटर कॉलेज और रतनसेन डिग्री कॉलेज बांसी, तिलक इंटर कॉलेज बांसी, शिवपति इंटर कॉलेज और शिवपति पीजी कॉलेज शोहरतगढ़, सिंहेश्वरी इंटर कॉलेज तेतरी बाजार, बुद्ध विद्यापीठ डिग्री कॉलेज तेतरी बाजार, रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज तेतरी बाजार को केंद्र बनाया गया है। इसमें जूनियर हाईस्कूल स्तर के अभ्यर्थी दोपहर 2.30 से शाम पांच बजे तक टेस्ट देंगे। कुल 3171 अभ्यर्थी टेस्ट में शामिल होंगे।
प्राथमिक स्तर के अभ्यर्थियों के लिए बने केंद्र
रतनसेन इंटर कॉलेज और रतनसेन डिग्री कॉलेज बांसी, तिलक इंटर कॉलेज बांसी, सरदार पटेल इंटर कॉलेज बांसी, न्यू पब्लिक इंटर कॉलेज बांसी, शिवपति इंटर कॉलेज और शिवपति पीजी कॉलेज शोहरतगढ़, सिंहेश्वरी इंटर कॉलेज तेतरी बाजार, बुद्ध विद्यापीठ डिग्री कॉलेज तेतरी बाजार, रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज तेतरी बाजार, सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल करौंदा मसिना, सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल थरौली समेत कुल 12 केंद्र बनाए गए हैं। टेस्ट सुबह 10. बजे से दोपहर 12.30 बजे तक होगा। इसमें 5920 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
जांच एजेंसी अलर्ट
पिछली बार 28 नवंबर को पेपर बंटने के बाद लीक होने के कारण टेस्ट रद हो गया था। पेपर लीक न हो और किसी प्रकार की गड़बड़ी न होने पाए, उसके मद्देनजर कई एजेंसी को टेस्ट की निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है। सोशल मीडिया से लेकर लोकल स्तर पर मॉनिटरिंग करेंगे।