{"_id":"66edc23c09c1cfbb3508a314","slug":"testing-and-vaccination-are-necessary-for-better-health-dr-shailendra-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-124357-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहतर स्वास्थ्य के लिए जांच व टीकाकरण जरूरी : डॉ. शैलेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहतर स्वास्थ्य के लिए जांच व टीकाकरण जरूरी : डॉ. शैलेंद्र
विज्ञापन
-भनवापुर क्षेत्र के बौरडीह में टीकाकरण से इनकार करने वालों को चौपाल के माध्यम से किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। क्षेत्र के बौरडीह गांव में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से चौपाल का आयोजन किया गया। अधीक्षक सीएचसी सिरसिया डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने चौपाल के माध्यम से टीकाकरण से इनकार करने वाले परिवारों को जागरूक किया। उन्हें बताया कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए टीकाकरण जरूरी है। इससे बच्चों के भविष्य में होने वाली 12 जानलेवा बीमारियों से बचा जा सकता है।
अधीक्षक ने बताया कि नियमित रूप से टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं के शीघ्र पंजीकरण एवं प्रसव पूर्व जांच के साथ-साथ संस्थागत प्रसव आवश्यक है। समय से टीकाकरण करवाने से बच्चों को क्षय रोग, पीलिया, पोलियो, डायरिया, निमोनिया, इनफ्लुएंजा, काली खांसी, गला घोटू, टिटनेस, दिमाग की बुखार, खसराव रतौधीं जैसी 12 जानलेवा बीमारियों से बचाया जा सकता है। अधीक्षक के साथ बीएमसी सूर्यदेव सिंह, एएनएम सीमा कुमारीव आशा सुमन ने टीकाकरण से इनकार जैनुललाह, जोगिंदर, रोहित, पिंटू आदि के घर जाकर प्रेरित कर टीकाकरण के लिए राजी किया। इस दौरान गीता, लीलावती, कुशलावती, मंजू, रोहन, विजय आदि मौजूद रहे।