फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Tensions escalated after attempts to plow the cremation ground, work halted due to protests

Siddharthnagar News: श्मशान भूमि पर जुताई की कोशिश से बढ़ा तनाव, विरोध पर रुका काम

Mon, 18 May 2026 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 18 May 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Tensions escalated after attempts to plow the cremation ground, work halted due to protests
बिस्कोहर। नगर पंचायत बिस्कोहर के वार्ड नंबर दो हनुमान नगर, सिकौथा स्थित श्मशान घाट की भूमि पर कथित रूप से जबरन जुताई कराने की कोशिश को लेकर रविवार को विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। ग्रामीणों और सभासदों के विरोध के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

ग्रामीणों की ओर से तहसील इटवा व थाना त्रिलोकपुर में दिए गए शिकायत पत्र में बताया गया है कि गाटा सरकारी अभिलेखों में श्मशान घाट के नाम से दर्ज है। आरोप है कि नगर पंचायत अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी के निर्देश पर कर्मचारियों को भेजकर भूमि की जुताई कराने की कोशिश की गई। ग्रामीणों का कहना है कि जब उन्होंने सरकारी भूमि पर हो रहे कार्य का विरोध किया तो मौके पर मौजूद लोगों ने विवाद करना शुरू कर दिया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। पुलिस की मौजूदगी में नगर पंचायत के कर्मचारी काम बंद कर लौट गए। ग्रामीणों का आरोप है कि जाते समय कर्मचारियों ने दोबारा जमीन की जुताई और बोआई कराने की चेतावनी दी। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में मनोनीत सभासद सत्यनारायण दुबे, सभासद गणेश वरुण, आरसी अवस्थी, सुजीत, संतू, राम अदालत व ननकाऊ आदि ग्रामीणों ने हस्ताक्षरयुक्त प्रार्थनापत्र तहसील व थाने पर देकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed