{"_id":"57b9ddf94f1c1b8d63d4f14e","slug":"tempo-uncontrollable-reflex-6-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू होकर टेंपो पलटा, 6 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू होकर टेंपो पलटा, 6 घायल
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 21 Aug 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : सीसीटीवी फुटेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। चिल्हिया थाना क्षेत्र के बढ़नी-नौगढ़ मार्ग पर स्थित गौहनिया गांव के पास टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे टेंपो मेें सवार 6 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल दो को जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं मामूली चोटिल हुए चार अन्य लोगों ने निजी अस्पतालों में उपचार कराया।
नेपाल सीमा से सटे ग्राम भदोखर थाना चनरौटा जिला कपिलवस्तु निवासी मुनिराम (30) पुत्र रूखी बरई जिले के महमूदवा गांव में अपनी रिश्तेदारी में टेंपो से शोहरतगढ़ की ओर जा रहे थे। टेंपो में करीब 6 अन्य लोग भी सवार थे।
अभी टेंपो चिल्हिया थाना क्षेत्र के बढ़नी-नौगढ़ मार्ग पर स्थित गौहनिया गांव के पास पहुंचा था, इसी बीच पीछे से आ रहे ट्रक को ओवरटेक करते समय टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे टेंपो में सवार मुनिराम, परवेज अहमद, सिंहेश, विकास, संदीप को चोट आई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल मुनिराम व एक अन्य व्यक्ति को जिला अस्पताल भेज दिया। डॉक्टरों के मुताबिक दोनों घायलों का उपचार के बाद स्थिति में सुधार हो रहा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए भेज दिया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है, जांच कर मामले की कार्रवाई की जाएगी।