{"_id":"65d8e836acd84d51bc0aa624","slug":"temple-land-occupied-not-ready-to-move-away-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1004-113289-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मंदिर की जमीन पर कब्जा, हटने को तैयार नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मंदिर की जमीन पर कब्जा, हटने को तैयार नहीं
Sat, 24 Feb 2024 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 24 Feb 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
नौगढ़ लुम्बिनी मार्ग के ककरहवां स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर की जमीन का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
ककरहवा। नौगढ़ लुम्बिनी मार्ग के ककरहवा स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर की जमीन पर दर्जनों लोगों ने पक्का गोदाम का निर्माण कर कब्जा कर लिया है। मंदिर परिसर में अवैध कब्जा के चलते श्रद्धालुओं को पूजा करने में काफी कठिनाई हो रही है। मंदिर समिति के लोगों के कहने के बाद भी कब्जाधारी कब्जा हटाने को तैयार नहीं हो रहे हैं। ककरहवा स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर की जमीन पर पिछले कुछ वर्षों से सब्जी मंडी का बाजार प्रतिदिन लगता चला आ रहा है। जिसका फायदा उठाकर कई लोगों ने मंदिर की जमीन पर बिना मंदिर प्रशासन को बताए जबरदस्ती पक्का गोदाम का निर्माण कर मंदिर की जमीन पर कब्जा कर लिए है।
मंदिर समिति के सदस्यों द्वारा पूर्व में इसकी शिकायत भी की गई थी। शिकायत पर मंदिर की जमीन की पैमाइश लेखपाल ने किया था। एक माह बाद भी जिम्मेदार लोगों द्वारा मंदिर की जमीन कब्जामुक्त नहीं किया जा सका। इस संबंध में उपजिलाधिकारी सदर ललित कुमार मिश्र का कहना है कि यदि मंदिर की जमीन पर कब्जा किया गया है तो शीघ्र ही उसे कब्जा मुक्त किया जाएगा तथा कब्जा करने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।