फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Temperature rise on wheat crisis

तापमान बढ़ने से गेहूं पर संकट

Wed, 24 Feb 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर Updated Wed, 24 Feb 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
हुदहुद और सूखे की मार से कराहते किसानों को मौसम के मिजाज ने फिर तगड़ा झटका दिया है। फरवरी में ही मार्च जैसे तापमान ने गेहूं के किसानों की चिंता बढ़ा दी है। तेज हवा और 25 डिग्री सेंटीग्रेड से अधिक का तापमान तैयार होती गेहूं की फसल के लिए नुकसान दायक है।
विज्ञापन


कृषि विशेषज्ञ भी इससे इनकार नहीं कर रहे। उनके मुताबिक करीब 20 दिन बाद (मार्च द्वितीय पखवाड़ा) वाले इस मौसम में गेहूं के पौधों की वृद्धि प्रभावित होगी, जिसका असर उत्पादकता और गुणवत्ता पर पड़ना तय है। करीब 10 से 15 फीसदी तक गिरावट की आशंका है।लगातार तीन फसलों से मौसम किसानों का साथ नहीं दे रहा।
विज्ञापन


पहले हुदहुद में रबी की फसल बर्बाद हो गई, फिर सूखे ने खरीफ को चट कर लिया। मौजूदा रबी की फसल से किसानों को बड़ी आस थी। जिले के 1 लाख 62 हजार एकड़ से अधिक क्षेत्रफल में गेहूं की बुवाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरुआती दौर में फसल की वृद्धि और मौसम देखकर किसानों को आस थी कि अबकी अच्छा उत्पादन मिलेगा। कृषि विभाग का भी अनुमान था कि 44.8 क्विंटल प्रति एकड़ की दर से 7 लाख 16 हजार क्विंटल से अधिक गेहूं उत्पादित होगा। मगर मौसम की बेरुखी और कृषि संसाधनों की दगाबाजी ने सारी उम्मीदें तोड़ दी हैं।

आलम यह है कि गेहूं को जो तापमान 15-20 दिनों बाद मार्च में मिलना था, वह फरवरी में ही हो गया है। पिछले एक सप्ताह से लगातार 25 डिग्री के आसपास का तापमान और तेज हवाओं से गेहूं की फसल बुरी तरह प्रभावित हो रही है। नमी न मिलने से पौधों का पर्याप्त विकास नहीं हो पा रहा।


तेज हवाओं से फसल समय से पहले ही सूखने लगी है। यही हाल रहा तो मार्च के प्रथम सप्ताह से ही कटाई करनी पड़ेगी, जो उत्पादन और गुणवत्ता के लिहाज से अनुकूल नहीं है। फसल का यह हाल देख किसानों के माथे पर बल पडने लगे हैं। लगातार तीसरी फसल के चौपट होने की आशंका से उनके सामने गंभीर चुनौती खड़ी होती नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed