फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   temperature on 46

Siddharthnagar News: सारा रिकार्ड टूटा, पारा 46 पहुंचा...दिन और रात एक जैसे हालात

Wed, 29 May 2024 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 29 May 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
temperature on 46
फोटो- है
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से गर्मी से बिगड़ गए हालात
अस्पताल में पहुंच रहे मौसम से जुड़ी बीमारी के मरीज

मौसम विभाग का पूर्वानुमान जारी रहेगा गर्मी का कहर

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। तराई ने राजस्थान जैसे हालात उत्पन्न कर दिए हैं। पारा सारा रिकार्ड को तोड़ते हुए बुधवार को 46 डिग्री तक पहुंच गया। इससे बाहर निकलने वालों की शरीर झुलस रही थी। वहीं घर में भी सुकून नहीं था। पंखा, कूलर और एसी भी सुकून नहीं पहुंचा पा रहे थे। सड़कों पर धूप की वजह से सन्नाटा छाया था। घर से बाहर निकलने वालें गमछा बांधकर निकले थे। जबकि महिलाएं छतरी से लेकर निकलती हुई दिखी।


नौतपा के अलर्ट के बाद से लू और गर्मी ने लोगों के जनजीवन का अस्त व्यस्त कर रखा है। तराई में तापमान 46 डिग्री तक पहुंचकर इतिहास रच दिया। इसके बाद से 42 डिग्री के ऊपर पारा चल रहा है। सोमवार को अधिकतम 43.2 डिग्री दर्ज किया गया था। जबकि, न्यूनतम 33.8 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं, मंगलवार अधिकतम 42.2 और न्यूनतम 30.7 दर्ज किया गया। आंकड़ों के मुताबिक बुधवार को सारा रिकार्ड टूट गया। क्योंकि तापमान में बड़ी वृद्धि होने के साथ ही 46 डिग्री पहुंच गया। जो शरीर को झुलसा रहा था। बाहर तो बाहर घर के अंदर ऐसी वाले कमरे में पसीना छूट रहा था। दोपहर में शहर मेें सन्नाटा जैसी स्थिति दिखी। वही लोग निकले थे, जिन्हें बहुत जरूरी था। धूप से बचने के लिए गमछा, छतरी और अन्य सहारे लेते हुए दिखे। जबकि बाजार में सन्नाटा छाया रहा। शाम चार बजे के बाद ही लोग घरों से निकलेे थे। वहीं, माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के ओपीडी में बच्चों से लेकर हर उम्र के बीमार पहुंच थे। यहां मरीजों की भीड़ थी। चिकित्सक दवा के साथ ही धूप से बचने की सलाह दे रहे थे।
विज्ञापन


---

गर्मी से अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है, मौसम में अभी इसी प्रकार बना रहने की उम्मीद है। तापमान में उतार चढ़ाव रहेगा।

-डॉ. अतुल कुमार सिंह, मौसम वैज्ञानिक, मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed